Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV

Rajasthan सरकार बीएसएफ कार्मिकों व उनके परिवारजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: भजनलाल | Parmarth TV

Rajasthan सरकार बीएसएफ कार्मिकों व उनके परिवारजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: भजनलाल | Parmarth TV

जयपुर। सीमा सुरक्षा बल 1 दिसंबर 1965 को अपनी स्थापना से ही भारत-पाकिस्तान व भारत-बांग्लादेश की दुर्गम सीमाओं की सुरक्षा कर रहा है। बीएसएफ ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय अद्भुत कार्य किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बीकानेर में खाजूवाला के कोडेवाला आउट पोस्ट (सीमा चौकी) पर बीएसएफ के जवानों को संबोधित करते हुए ये बात कही है।


इस दौरान भजनलाल ने जवानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीएसएफ का स्थानीय लोगों, संस्थाओं तथा प्रशासन के साथ तालमेल बना रहता है तथा वे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। बीएसएफ जवान युवाओं में नशे के दुष्प्रभाव, कुरीतियों के प्रति जागरूकता, विभागीय भर्तियों के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कार्यक्रमों से सीमावर्ती आबादी को लाभान्वित कर रहे हैं। 


सीएम ने कहा कि कहा कि हमारे जवान अपने अदम्य शौर्य, साहस और बल से बर्फीली वादियों-तपते मरुस्थल सहित देश के हर कोने में दिन-रात मुस्तैदी से सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। वे हमारी सीमा पर तस्करी, घुसपैठ जैसे अपराधों को भी मुस्तैदी के साथ नाकाम कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजस्थान सरकार बीएसएफ कार्मिकों व उनके परिवारजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

भजनलाल ने कोडेवाला पोस्ट का दौरा किया

इस दौरान सीएम भजनलाल ने कोडेवाला पोस्ट का दौरा किया एवं दूरबीन से सीमा का अवलोकन किया। उन्होंने पोस्ट पर एंटी ड्रोन सिस्टम तथा रक्षा उपकरणों की जानकारी ली। वहीं जवानों एवं अधिकारियों से भी मुलाकात की और उन्हें स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए फल वितरित किए। मुख्यमंत्री को महिला प्रहरियों ने रक्षा सूत्र भी बांधे। 

PC: dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News