Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब कर दी हैं ये दो बड़ी घोषणाएं | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब कर दी हैं ये दो बड़ी घोषणाएं | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बड़ी घोषणा की है। सीएम भजनलाल ने इस दौरान गुलाबी नगर में ;अटल काव्य स्मारक एवं ;अटल लोकतंत्र उपवन के निर्माण का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने गुरुवार को इस संबंध में ऐलान करते हुए कहा कि सिटी पार्क (मानसरोवर) में ;अटल काव्य स्मारकका निर्माण करवाया जाएगा। इसके माध्यम से ई-लाइब्रेरी, पुस्तकालय सहित कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही, उन्होंने जयपुर में ही ;अटल लोकतंत्र उपवन भी विकसित किए जाने की भी घोषणा की।

लोकतंत्र, साहित्य और राष्ट्रीय चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी ये पहल

सीएम भजनलाल ने इस दौरान ये भी कहा कि यह पहल पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जीवंत रखने के साथ ही लोकतंत्र, साहित्य और राष्ट्रीय चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

अटल लोकतंत्र उपवन हरित सार्वजनिक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

आपको बात दें कि भजनलाल सरकार की ओर से ;अटल लोकतंत्र उपवन भारतीय लोकतंत्र एवं संसदीय परंपराओं को समर्पित एक हरित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, ;अटल काव्य स्मारक काव्य एवं साहित्य को समर्पित एक प्रेरणादायी और जीवंत केन्द्र होगा।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजधानी जयपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजना किया गया। इन कार्यक्रमों में सीएम भजनलाल ने भी शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की हैं।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News