खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के बादआज से शुरू हुई विजय हजारे ट्रॉफी में भी बल्ला चला है। जयपुर में खेले गए ग्रुप सी मुकाबले में सिक्कम के खिलाफ रोहित शर्मा ने 155 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर मुंबई ने टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। अपनी इस शतकीय पारी में रोहित ने केवल 94 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 18 चौके और नौ छक्के लगाए।
रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर आकर केवल 62 बॉल पर ही सैकड़ा भी ठोक दिया। रोहित शर्मा का ये लिस्ट ए क्रिकेट में रोहित का 37वां शतक है। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 60 शतक लगाए हैं।
वहीं विराट कोहली 57 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मैच में सिक्कम निर्धारित पचास ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर केवल 236 रन ही बना सकी थी। जवाब में मुंबई ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







