Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

कैसा होगा आपके लिए साल 2026? कैलेंडर ही नहीं, इन आदतों को बदलकर चमकाएं अपनी किस्मत

कैसा होगा आपके लिए साल 2026? कैलेंडर ही नहीं, इन आदतों को बदलकर चमकाएं अपनी किस्मत

New Year 2026 tips: नए साल का पहला दिन केवल कैलेंडर बदलने की तारीख नहीं, बल्कि आपके जीवन के लिए एक ‘नई ऊर्जा’ का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र और मान्यताओ …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Dec 2025 07:41:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Dec 2025 07:41:36 PM (IST)

New Year 2026 Tips: नए साल के नियम।

HighLights

  1. नया साल लाइफ के लिए एक ‘नई ऊर्जा’ का प्रतीक है
  2. साल के पहले दिन घर का माहौल खुशनुमा होना चाहिए
  3. साल के पहले दिन सूर्योदय से पहले उठना शुभ माना जाता है

डिजिटल डेस्क। ”किसी काम की अच्छी शुरुआत, आधा काम पूरा होने के बराबर होती है।” यह कहावत साल के पहले दिन पर पूरी तरह सटीक बैठती है। 01 जनवरी 2026 केवल कैलेंडर बदलने की तारीख नहीं, बल्कि आपके जीवन के लिए एक ‘नई ऊर्जा’ का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र और मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन की गई गतिविधियां आपके आने वाले 365 दिनों की रूपरेखा तय करती हैं।

पहले दिन इन 5 गलतियों से बचें

  • साल के पहले दिन घर का माहौल खुशनुमा रखें। बहस या झगड़ा करने से साल भर मानसिक अशांति और नकारात्मक ऊर्जा बनी रह सकती है।
  • इस दिन न तो उधार दें और न ही लें। वास्तु के अनुसार, पहले दिन धन का बाहर जाना पूरे साल की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
  • सूर्योदय से पहले उठना शुभ माना जाता है। देर तक सोने से आलस्य बढ़ता है, जो आपके लक्ष्यों की प्राप्ति में बाधा बन सकता है।
  • नए साल के स्वागत के लिए सात्विक भोजन अपनाएं। यह न केवल स्वास्थ्य बल्कि मन की शुद्धता के लिए भी जरूरी है।
  • घर के मुख्य द्वार और कोनों में रोशनी रखें। गंदगी या कबाड़ जमा होने से माता लक्ष्मी के आगमन में बाधा आती है।

सफलता के लिए ‘शुभ शुरुआत’

मंदिर जाकर या घर के पूजा स्थल पर दीप जलाकर ईश्वर का धन्यवाद करें।

दिन की शुरुआत माता-पिता के पैर छूकर करें; बड़ों का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मकता और सौभाग्य लाता है।

एक डायरी लें और अपने पूरे साल के लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से लिखें।

याद रखें, एक अनुशासित और सकारात्मक शुरुआत आपके पूरे साल को खुशहाल बनाने की क्षमता रखती है।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News