Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने वाहनों की चैकिंग को लेकर केन्द्र सरकार से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने वाहनों की चैकिंग को लेकर केन्द्र सरकार से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने वाहनों की चैकिंग हेतु केन्द्र सरकार से विशिष्ट एसओपी बनाने की मांग की है। इस संबंध में वह केन्द्र सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं। वहीं इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठा चुके हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि लोक सभा के मानसून सत्र में मैंने नियम 377 के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गो पर परिवहन विभाग के उड़न दस्तों द्वारा चैकिंग के नाम पर अचानक वाहनों को रुकवाने से हो रहे हादसों से जुड़ा मुद्दा लोक सभा में उठाया था।

आरएलपी सांसद बेनीवाल ने आगे कहा कि सड़कों पर जिस तरह आरटीओ के उड़न दस्ते वाहन चालकों को, खास तौर पर ट्रकों को चैकिंग के नाम पर परेशान करते हैं वो किसी से छुपा हुआ नहीं है। यह उड़न दस्ते जहां मर्जी हो वहां वाहनों को रोक देते हैं और आकस्मिक रूप से किसी भी वाहन को रुकवाने पर दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा होती है और सैकड़ों दुर्घटनाएं हो भी चुकी है, चूंकि रोड़ सेफ्टी के अनुसार किसी भी वाहन को आकस्मिक रोकना दुर्घटना को निमंत्रण देना है।

बेनीवाल ने कहा कि हमारे राजस्थान में परिवहन विभाग के 50 से अधिक गार्डों / अधिकारियों की मृत्यु भी ऐसे अचानक वाहनों को रुकवाने से हुई है। इसलिए वाहनों की चैकिंग हेतु विशिष्ट एसओपी बनाने की मांग मैंने की थी।

केन्द्र सरकार की ओर से आया ये जवाब
विगत दिनों भारत सरकार के सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुझे पत्र भेजकर बताया कि भारत सरकार ने इस संदर्भ में राजस्थान सरकार के परिवहन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News