Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, ये है पेट्रोल-डीजल की ताजा रेट | Parmarth TV मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने फिर किया नई दिल्ली का दौरा, अब… | Parmarth TV 8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े बदलाव: फिटमेंट फैक्टर, HRA, इंक्रीमेंट और एरियर पर जानें ताजा अपडेट | Parmarth TV रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹50,000 चाहिए? जानिए कितनी SIP और कितना फंड होगा जरूरी | Parmarth TV National Handloom Day 2026: पीएम मोदी का नया Instagram वीडियो, स्वदेशी अपनाने और बुनकरों का साथ देने की अपील | Parmarth TV रसोई पर महंगाई की मार! 16 में से 15 जरूरी खाद्य पदार्थों के बढ़े दाम, देखें पूरी लिस्ट | Parmarth TV सिर्फ ₹5,000 महीने की SIP से बन सकता है ₹1.76 करोड़ का फंड! जानिए समय कैसे बढ़ाता है आपकी दौलत | Parmarth TV खड़गे और रिजिजू के बीच हुई तीखा बहस, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोल दी ये बात | Parmarth TV अमेज़न पे के साथ ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 के दौरान खरीदारी, यात्रा और रोजाना के पेमेंट्स पर ढेरों ऑफर्स का लाभ उठाएं | Parmarth TV Gold and Silver Prices: एक ही दिन में सोना हुआ 2,735 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा, चांदी के भी बढ़ गए दाम | Parmarth TV

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में डा. अनिल, गोपाल राव, चंपतराय राय से हुई पूछताछ, हो सकती हैं बुलडोजर कार्रवाई | Parmarth TV

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में डा. अनिल, गोपाल राव, चंपतराय राय से हुई पूछताछ, हो सकती हैं बुलडोजर कार्रवाई  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के तीनों सदस्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और जांच शुरू की। पहले ट्रस्टी डा. अनिल कुमार मिश्र से एक घंटे तक पूछताछ के बाद व्यवस्थापक गोपाल राव को बुलाया गया। दान में मिले आभूषणों व भूमि खरीद से जुड़ी जानकारी लेने के बाद इनके बयान का मिलान ट्रस्ट महासचिव चंपतराय के बयान से किया गया। आज कुछ दानदाताओं व भूमि खरीद से जुड़े रहे लोगों को बुलाया गया है।

पुलिस ने ली कस्टडी रिमांड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उधर, पुलिस ने भी न्यायालय से आरोपित अविनाश शुक्ल की कस्टडी रिमांड ले ली है, शुक्रवार को उससे गहन पूछताछ होगी। उसे प्रतापगढ़ स्थित पैतृक गांव भी ले जाया जाएगा। पुलिस टीम ने परिसर में पहुंच कर नकदी की गणना करने वाले दर्जन भर कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

गोपाल राव को कमरे के बाहर बिठाए रखा
इस बीच व्यवस्थापक गोपाल राव को कमरे के बाहर बिठाए रखा गया। बाद में उन्हें भी बुलाया गया और आभूषण व भूमि खरीद से जुड़ी जानकारी ली गई। लगभग दो घंटे बाद परिसर से ही सटे तीर्थ क्षेत्र भवन में रह रहे महासचिव चंपतराय को बुलाया गया। उनसे भी जमीन व आभूषणों की जानकारी ली गई। महासचिव के ही जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों पर हस्ताक्षर हैं। गत दिनों एसआइटी को कुछ कागजात सौंप कर आप सांसद संजय सिंह ने इन्हीं पर कई गुना अधिक कीमत पर जमीन खरीदने का आरोप लगाया था।

pc-kailash-yatra.org

Trending News