Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Ram Mandir: राम मंदिर दान घोटाले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा! छोड़ा ट्रस्ट | Parmarth TV

Ram Mandir: राम मंदिर दान घोटाले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा! छोड़ा ट्रस्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राम मंदिर दान घोटाले में बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि ट्रस्ट के दो सदस्य चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में कठोर संस्तुति के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। एसआईटी की सिफारिश पर मामले में पहली एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। इस्तीफों को जांच में हुई कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

सीएम ने अपनाया सख्त रूख
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद यह सब कुछ सामने आया है। इससे पहले इसी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में आठ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस्तीफे की भी चर्चा
इसी क्रम में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों को भी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के संकेत दे चुके हैं। सरकार का कहना है कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या जिम्मेदारी तय होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। चंपत राय विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया है। डॉ. अनिल मिश्रा अयोध्या के सीनियर डॉक्टर हैं और लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं।

pc- aaj tak

Trending News