Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV

Srinagar: नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट, अब तक 9 पुलिसकर्मी शहीद, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा | Parmarth TV

Srinagar: नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट, अब तक 9 पुलिसकर्मी शहीद, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए ब्लास्ट के बाद अब श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। शुक्रवार रात हुए इस हादसे के कारण अब तक 9 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 30 से अधिक जवान घायल हैं। खबरों के अनुसार,  अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन से मलबा हटाने का काम जारी है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

बताया जा रहा है कि धमाके के कुछ ही सेकंड में पूरा परिसर धुएं और आग की लपटों से भरने से यहां पर आसपास अफरा-तफरी मच गई। कुछ शरीर के अवशेष 300 फीट दूर तक जा गिरे। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये बातें आ रही हैं सामने

खबरों के अनुसार, पहली नजर में समझा जा रहा है कि पुलिस स्टेशन में 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट को सुरक्षित सील करते समय गलत हैंडलिंग हुई। वहीं ये भी बात सामने आ रही है कि पुलिस स्टेशन में खड़ी एक जब्त कार को संभवत आईईडी से लैस किया जा रहा था, और शुरुआती धमाका उसी के कारण हुआ है। इसके बाद उसने अमोनियम नाइट्रेट को भी उड़ा दिया।  

विस्फोट के बाद  क्षेत्र में सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है। पुलिस, स्पेशल टीमें और डॉग स्क्वॉड मौके पर विस्फोटक सामग्री के अवशेषों की जांच करने में जुटी हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले नई दिल्ली में एक कार में विस्फोट हुआ था, जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे।

PC:  hindi.news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News