Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगर एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV

Supreme Court का बड़ा फैसला, रद्द ही रहेगी एसआई भर्ती | Parmarth TV

Supreme Court का बड़ा फैसला, रद्द ही रहेगी एसआई भर्ती | Parmarth TV

जयपुर। उच्च्तम न्यायालय ने राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रेनी एसआई (चयनित अभ्यर्थियों) की अपील को खारिज कर दिया है। इससे इन अभ्यर्थियों को झटका लगा है। कोर्ट के इस फैसले से एसआई भर्ती-2021 रद्द ही रहेगी।

खबरों के अनुसार, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने ये फैसला सुनाया है। बेंच ने स्पेशल लीव पिटीशन को खारिज करते हुए बोल दिया कि हमारे सामने राजस्थान से हर महीने भर्ती में गड़बड़ी को लेकर करीब 20 मामले आ रहे हैं। न्यायालय ने माना कि एसआई भर्ती में संस्थागत लीक हुआ है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के एक सदस्य को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है, जो प्रणालीगत स्तर पर गंभीर खामियों का संकेत है। न्यायालय ने नीट परीक्षा का उदाहरण देते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। बेंच ने कहा कि नीट परीक्षा में 44 एमबीबीएस अभ्यर्थी पकड़े गए थे, तब भी सुप्रीम कोर्ट ने पूरी भर्ती रद्द कर दी थी। आपको बता दें कि राजस्थान में कई दिग्गज नेता इस भर्ती को रद्द करने की वकालत कर चुके हैं।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News