Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV

‘खप्पर योग’ का प्रभावः काशी के ज्योतिषाचार्य की चेतावनी, आने वाला समय अत्यंत संवेदनशील और परिवर्तनकारी

‘खप्पर योग’ का प्रभावः काशी के ज्योतिषाचार्य की चेतावनी, आने वाला समय अत्यंत संवेदनशील और परिवर्तनकारी

इस दौरान शनि की तीसरी दृष्टि मंगल पर पड़ेगी, वहीं राहु और सूर्य की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा। इन प्रभावों के बीच एक दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग ‘खप्पर योग’ भी सक्रिय रहेगा।

क्या है खप्पर योग?

खप्पर योग को रहस्यमयी और प्रभावशाली माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में खप्पर योग को रहस्यमयी और प्रभावशाली माना गया है। यह योग तब बनता है जब राहु, केतु और शनि जैसे पाप ग्रह एक साथ प्रभावी हों या अधिकांश ग्रह सीमित भावों (विशेषकर चार भावों) में केंद्रित हो जाएं।

‘खप्पर’ प्रतीक है विनाश के माध्यम से नए सृजन का इसलिए यह योग केवल नकारात्मक नहीं, बल्कि बड़े बदलाव और पुनर्निर्माण का संकेत भी देता है।

खप्पर योग के संभावित प्रभाव

इस योग में अचानक बदलाव देखने को मिलते हैं। जीवन में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव संभव हैं। ऊंचाइयों पर पहुंचा व्यक्ति नीचे आ सकता है, जबकि सामान्य व्यक्ति अचानक उन्नति कर सकता है।

आर्थिक अस्थिरता

धन से जुड़े मामलों में जोखिम बढ़ सकता है। निवेश में सावधानी जरूरी है, व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मानसिक दबाव

राहु और शनि के प्रभाव से निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। चिंता, भ्रम और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सामाजिक व वैश्विक असर

यह योग प्राकृतिक आपदाओं, राजनीतिक हलचलों और वैश्विक तनाव की स्थितियों का संकेतक भी माना जाता है।

संघर्ष के बाद सफलता

यदि कुंडली में गुरु मजबूत हो, तो यह योग कठिनाइयों के बाद बड़ी सफलता और प्रतिष्ठा भी दिला सकता है।

राशियों पर प्रभाव

अग्नि तत्व (मेष, सिंह, धनु)

ऊर्जा और साहस बढ़ेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

पृथ्वी तत्व (वृषभ, कन्या, मकर)

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। अचानक खर्च या हानि संभव है। निवेश सोच-समझकर करें।

वायु तत्व (मिथुन, तुला, कुंभ)

मानसिक तनाव और भ्रम बढ़ सकता है। रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें।

जल तत्व (कर्क, वृश्चिक, मीन)

भावनात्मक अस्थिरता बढ़ सकती है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। भावुक होकर निर्णय लेने से बचें।

क्या करें?

उपाय और सावधानियां

  • धैर्य और विवेक बनाए रखें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।
  • भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना लाभकारी मानी गई है।
  • वाणी पर संयम रखें, कटु शब्दों से बचें।
  • दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करें।

यह भी पढ़ें- साधुओं की तपस्थली: सन् 1756 में बने जमात मंदिर में आज भी जीवंत है ‘शिष्य परंपरा’ और राजशाही वैभव

बड़ी सफलताओं की नींव बन सकता है यह समय

खप्पर योग हमें यह संकेत देता है कि हर चुनौती अपने साथ नए अवसर भी लेकर आती है। यदि इस दौरान संयम, सजगता और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा जाए, तो यही समय भविष्य की बड़ी सफलताओं की नींव बन सकता है।

Trending News