Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Uma Bharti ने अब अपनी पार्टी की सरकार पर साधा निशाना, कहा- हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था… | Parmarth TV

Uma Bharti ने अब अपनी पार्टी की सरकार पर साधा निशाना, कहा- हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ उमा भारती ने इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतों को लेकर अपनी ही पार्टी की मोहन यादव सरकार को निशाने पर लिया है। इंदौर में दूषित पानी के कारण एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

उमा भारती ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि  साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर  गईं।  प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी,  जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।

पीडितजनों से माफी मांगनी होगी
उमा भारती ने इस संबंध में आगे कहा कि  जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुःख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा,  पीडितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा।  यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है।

ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड
उमा भारती ने कहा कि. इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं।  जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे?  पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे?. ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News