Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Makar Sankranti 2026: 14 जनवरी को दोपहर 3:06 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य

Makar Sankranti 2026: 14 जनवरी को दोपहर 3:06 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य

Sankranti 2026: मकर संक्रांति का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व विशेष है। इस अवसर पर स्नान, दान और पूजन का विशेष महत्व हमारे शास्त्रों में बताया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 03 Jan 2026 09:55:35 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Jan 2026 10:08:27 AM (IST)

HighLights

  1. इस वर्ष दो घंटे 32 मिनट पुण्य एवं एक घंटे 45 मिनट रहेगा महापुण्यकाल
  2. इस दिन स्नान, दान और पूजन के पर्व का धार्मिक स्थलों पर छाएगा उल्लास
  3. शनि मकर व कुंभ राशि के स्वामी हैं, इसे पिता और पुत्र का मिलन माना जाता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव 14 जनवरी को दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे। दोपहर तीन बजकर छह मिनट पर धनु से मकर राशि में प्रवेश के साथ स्नान-दान और पूजन का पर्व मकर संक्रांति हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दिन पर्व का सामान्य पर्वकाल दोपहर 3:13 से शाम 5:45 बजे तक दो घंटे 32 मिनट रहेगा जबकि महापुण्यकाल 3:13 से शाम 4:58 बजे तक एक घंटा 45 मिनट रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर भी अलग-अलग राशि के जातकों के लिए अलग-अलग पड़ेगा।

काली मंदिर खजराना के पुजारी गुलशन अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व विशेष है। इस अवसर पर स्नान, दान और पूजन का विशेष महत्व हमारे शास्त्रों में बताया गया है। मठ-मंदिर और आश्रमों में विशेष आयोजन होंगे। साथ ही शहर की गोशाला में गोसेवा के लिए भक्त पहुंचेंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं।

शनि मकर व कुंभ राशि के स्वामी हैं इसलिए इसे पिता और पुत्र के मिलन से जुड़ा हुआ भी माना जाता है। ज्योतिर्विद देवेंद्र कुशवाह के अनुसार इस वर्ष संक्रांति का वाहन व्याघ्र व उपवाहन अश्व है। हाथ में रजत पात्र और पीतांबरी वस्त्र धारण किए हुए हैं। यह पश्चिम दिशा की ओर गमन कर रही है। पर्व पर तिल, कंबल, गुड़, खिचड़ी के दान का विशेष महत्व है।

Trending News