Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV

Year Ender 2025: इस साल की इन पांच घटनाओं ने देश को झकझोरा, बड़ी संख्या में लोगों की हुई मौत | Parmarth TV

Year Ender 2025:  इस साल की इन पांच घटनाओं ने देश को झकझोरा, बड़ी संख्या में लोगों की हुई मौत | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 की विदाई होने वाली है। इस साल देश को कई खुशियां भी मिली हैं, लेकिन कुछ दर्दनाक घटनाओं का भी देश को सामना करना पड़ा है। इस घटनाओं को कोई भी याद नहीं रखना चाहेगा। आज हम आपको इस साल की उन पांच बड़ी घटनाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

महाकुंभ मेले में भगदड़: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आयोजित महाकुंभ मेले में बड़ा हादसा हुआ। यहां पर 29 जनवरी को अचानक बैरिकेडिंग टूटने और भीड़ के दबाव से भगदड़ मच गई। इसके कारण करीब 37 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं 60 से अधिक घायल हुए।

पहलगाम आतंकी हमला: 22 अप्रैल को कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसारन वैली में हुआ आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया। यहां पर आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे 26 पर्यटकों की मौत हो गई। इसकी जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट ने ली।

बेंगलुरु आईपीएल सेलिब्रेशन में भगदड़: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने पर 4 जून, 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों फैंस जुटे। यहां पर अचानक भीड़ बेकाबूसे भगदड़ मच गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई।

अहमदाबाद विमान हादसा: अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) टेकऑफ के मात्र 32 सेकंड बाद क्रैश होने से विमान में सवार 242 में से 241 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस हादसे के कारण कुल 270-275 लोगों की मौत हुई।

लाल किले के पास कार में धमाका: 10 नवंबर 2025 की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुंडई आई20 कार में अचानक जोरदार धमाका होने से 15 लोगों की मौत हुई। वहीं 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News