Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

अधूरी रह जाएगी आपकी यात्रा! शुभ फल के लिए धार्मिक स्थलों के साथ-साथ इन स्थानों का भी जरूर करें दर्शन

अधूरी रह जाएगी आपकी यात्रा! शुभ फल के लिए धार्मिक स्थलों के साथ-साथ इन स्थानों का भी जरूर करें दर्शन

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कई प्रमुख धार्मिक स्थल ऐसे हैं जिनके दर्शन मात्र से ही साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन इन यात्राओं का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ अन्य, पूरक धार्मिक स्थलों के दर्शन भी अनिवार्य माने गए हैं। आइए ऐसी जगहों पर नजर डालते हैं।

Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 08:18:40 PM (IST)

Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 08:18:40 PM (IST)

Dharmik Yatra (AI Generated Image)

धर्म डेस्क। भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनके दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कई प्रमुख धार्मिक स्थल ऐसे हैं जिनके दर्शन मात्र से ही साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन इन यात्राओं का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ अन्य, पूरक धार्मिक स्थलों के दर्शन भी अनिवार्य माने गए हैं। आइए ऐसी जगहों पर नजर डालते हैं।

वैष्णो देवी धाम और भैरवनाथ

जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा बहुत कठिन मानी जाती है, जिसे भक्त पैदल पूरा करते हैं। माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद, भैरवनाथ मंदिर के दर्शन करना जरूरी है। मान्यता है कि भैरवनाथ के दर्शन के बिना वैष्णो देवी की यात्रा पूरी नहीं होती है।

केदारनाथ और पशुपतिनाथ

केदारनाथ भगवान शिव के मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक है। इसकी यात्रा को नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ के दर्शन के बिना अधूरा माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, केदारनाथ शिव के शरीर का निचला हिस्सा है, जबकि पशुपतिनाथ उनका ऊपरी हिस्सा है। ये दोनों मिलकर एक पूर्ण ज्योतिर्लिंग बनाते हैं, जिससे यात्रा पूर्ण होती है।

अमरनाथ यात्रा के सहयोगी स्थल

बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस यात्रा का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए मार्ग में आने वाले शेषनाग और पंचतरणी जैसे स्थलों का दर्शन भी जरूर करें। कई श्रद्धालु, अमरनाथ यात्रा पूरी करने के बाद जम्मू में स्थित रघुनाथ मंदिर या वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करना भी शुभ मानते हैं।

अयोध्या (श्रीराम जन्मभूमि) और हनुमानगढ़ी

अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि है, जहां भक्त राम मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। यहां की परंपरा है कि रामलला के दर्शन से पहले हनुमानगढ़ी (हनुमान जी) के दर्शन जरूर करें। हनुमान जी को अयोध्या का रक्षक माना गया है। उनकी आज्ञा या दर्शन के बिना भक्तों को राम जी के दर्शन का पूर्ण फल नहीं मिलता।

खाटू श्याम मंदिर और श्याम कुंड

राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है। श्याम बाबा के दर्शन के लिए जाने पर श्याम कुंड के दर्शन भी जरूर करें, जो मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर दूर है। इस कुंड में स्नान के बाद ही खाटू श्याम जी की यात्रा पूरी मानी जाती है। मान्यता है कि यहीं बर्बरीक जी ने भगवान श्रीकृष्ण को शीश का दान दिया था।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News