Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

इंदौर के 50 स्थान पर चातुर्मास के लिए देशभर से आ रहे 450 से अधिक जैन साधु-साध्वियां, बहेगी धर्म की बयार

इंदौर के 50 स्थान पर चातुर्मास के लिए देशभर से आ रहे 450 से अधिक जैन साधु-साध्वियां, बहेगी धर्म की बयार

रामकृष्ण मुले, नईदुनिया, इंदौर। शहर के जैन समाज में इन दिनों आत्मा उत्थान के पर्व चातुर्मास का उल्लास हर और छाया हुआ है। इस वर्ष 50 से अधिक स्थानों पर श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाज के चातुर्मास होंगे। इसमें देशभर से विभिन्न पंथ और मत के 450 से अधिक साधु-साध्वियों के आगमन का क्रम जारी है। कोई राजस्थान, गुजरात तो कोई महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से विहार कर अहिल्या की नगरी की ओर आ रहे है। इसमें अपनी विशेष तप-साधना के लिए ख्यात आचार्य, उपाध्याय, मुनि, क्षुल्लक के साथ साध्वियों के संघ शामिल है।

चातुर्मास में पर्युषण, संवत्सरि, ज्ञान पंचमी जैसे कई पर्व पर उत्सवी उल्लास छाएगा। इस मौके पर गुरु दर्शन के लिए देशभर से हजारों समाजजन भी इंदौर आएंगे। संतों के इन संघ में दो से लेकर 62 तक साधु-साध्वी हैं।श्वेतांबर महासंघ के प्रचार सचिव योगेंद्र सांड ने बताया कि चातुर्मास 27 जुलाई से 23 नवंबर तक रहेंगे।आठ दिनी पर्युषण पर्व 8 से 15 सितंबर तक रहेंगे।

पर्युषण, संवत्सरि, ज्ञान पंचमी का छाएगा उल्लास

तपागच्छ श्रीसंघ के राजकुमार सुराणा एवं महावीर भवन के ट्रस्टी अशोक मंडलिक का कहना है कि चातुर्मास में प्रभु नेमिनाथ की जयंती, भगवान महावीर का जन्म वाचन, जाने-अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा का पर्व संवत्सरि भी रहेगा।

पुलक जन चेतना मंच के प्रदीप बड़जात्या ने बताया कि दिगंबर जैन समाज एक दर्जन से अधिक स्थानों पर चातुर्मास होंगे। इसके लिए कई संतों के चातुर्मास स्थान तय हो चुके है जबकि कुछ संतों के चातुर्मास के लिए स्थान तय होना बाकी है।चातुर्मास समिति के प्रमुख संयोजक इंद्रकुमार सेठी के अनुसार जैन कालोनी में आचार्य सुनिल सागर महाराज का चातुर्मास होगा। इसमें सबसे अधिक 62 साधु संत है।

शहर में कहां कौनसे साधु-साध्वियों का चातुर्मास

जैन श्वेतांबर तपागच्छ श्री संघ

  • आचार्य विजय राजचंद्र सूरीश्वर महाराज कालानी नगर में।
  • गच्छाधिपति विजय विज्ञानप्रभ सूरीश्वर महाराज रेसकोर्स रोड़ में।
  • पन्यास योगरुचि विजय महाराज वल्लभ नगर में।
  • गणिवर्य निर्मोहप्रभ विजय महाराज पिपली बाजार।
  • मुनि जयकरप्रभ विजय महाराज तिलक नगर मे।
  • लब्धिरत्न सागर महाराज कंचनबाग में।
  • मुनि पुष्पेंद्रविजय महाराज रतनबाग में।
  • सुयशमुनि महाराज हिंकारगिरी में।

स्थानकवासी जैन समाज

  • बसंतमुनि महाराज जैन स्थानक जानकी नगर में।
  • अरुण मुनि महाराज जैन दिवाकर भवन महावीर नगर मे।
  • महासती डा. कुमुदलता महाराज नृसिंह वाटिका एरोड्रम रोड़ में।
  • महासती रमणीक कुंवर जैन स्थानक समर पार्क कालोनी मेंं।
  • महासती पुष्पाकुंवर महावीर सेवाधाम स्नेहलतागंज में।
  • महासती शुशीला जैन स्थानक शांतिनाथ भवन क्लर्क कालोनी में।

जैन त्रिस्तुति श्वेतांबर श्री संघ

  • गच्छाधिपति नित्यसेनसूरीश्वर महाराज केसर वाटिका, विंध्याचल नगर में।
  • कैलाश श्री महाराज सिमंधर स्वामी जिनालय गुमास्ता नगर में ।
  • विद्वतगुणा श्री महाराज का चातुर्मास राधानगर में।

साधुमार्गी जैन समता संघ

  • पदममुनि महाराज विध्यांचल स्थानक आराधना भवन में।
  • आदित्यमुनि महाराज मुकुट मांगलिक भवन स्कीम नंबर 71 में।
  • श्रीकांत महाराज समता भवन यशवंत निवास रोड पर।

श्री श्वेतांबर खरतरगगच्छ श्रीसंघ

  • गणिनी सुभद्रा एवं शुभंकरा महाराज महावीर भाग एरोड्रम रोड में।
  • प्रभंजना महाराज का चातुर्मास जानकी नगर उपाश्रय में।

इन दिगंबर जैन संतों का चातुर्मास इंदौर में होगा

  • आचार्य सुनिल सागर महाराज जैन कॉलोनी में।
  • आचार्य सिद्धांत सागर महाराज सुदाम नगर, अंजनी नगर, कल्पतरु कॉलोनी में से एक स्थान पर।
  • मुनि सिद्धांत सागर महाराज आकाश ग्रीन कालोनी गोमतगिरि चौराहा।
  • मुनि अविचल सागर महाराज पंचबालयति जिनालय, अंजनी नगर में।
  • मुनि आचरण सागर महाराज स्मृति नगर में।
  • मुनि साध्यसागर महाराज बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में।
  • मुनि सुधा सागर महाराज संभावित ।

श्वेतांबर देवसुर तपागच्छ के 81 जैन संतों का इंदौर में प्रवेश, गुरुओं की अगवानी के लिए जुटे समाजजन

Trending News