Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

इंदौर में गुरुवार को चांद छठ पर हिंडोले में विराजेंगे भगवान लक्ष्मी-नृसिंह, युवतियों का मंदिरों में लगेगा मेला

इंदौर में गुरुवार को चांद छठ पर हिंडोले में विराजेंगे भगवान लक्ष्मी-नृसिंह, युवतियों का मंदिरों में लगेगा मेला

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कृष्ण जन्माष्टमी से पहले गुरुवार को चांद छठ हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस अवसर पर राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर सहित पश्चिम क्षेत्रों में भजन संध्या के साथ ही पारंपरिक कार्यक्रम होंगे। इस कड़ी में नृसिंह मंदिर में भगवान को हिंडोले में विराजित किया जाएगा। इसके साथ ही झूला उत्सव का समापन होगा।

By Mohan Kumar

Publish Date: Wed, 13 Aug 2025 08:23:10 PM (IST)

Updated Date: Wed, 13 Aug 2025 08:24:55 PM (IST)

इंदौर में गुरुवार को चांद छठ पर हिंडोले में विराजेंगे भगवान लक्ष्मी-नृसिंह

HighLights

  1. गुरुवार को चांद छठ हर्षोल्लास से मनाई जाएगी
  2. चांद छठ पर युवतियों का लगेगा मंदिरों में मेला
  3. चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलेंगी सभी महिलाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कृष्ण जन्माष्टमी से पहले गुरुवार को चांद छठ हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस अवसर पर महिलाएं एवं युवतियां शाम ढलने के बाद मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आएंगी। इस अवसर पर राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर सहित पश्चिम क्षेत्रों में भजन संध्या के साथ ही पारंपरिक कार्यक्रम होंगे। इस कड़ी में नृसिंह मंदिर नृसिंह बाजार में भगवान को हिंडोले में विराजित किया जाएगा। इसके साथ ही झूला उत्सव का समापन होगा।

पुजारी छोटेलाल जी शर्मा ने बताया कि चांद छठ पर महिलाएं सूर्य अस्त से चंद्र उदय तक खड़ी रहकर व्रत करती हैं। शाम को चंद्र उदय होने पर महिलाएं चंद्रदर्शन कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना व्यक्त करते हुए पूजन करती हैं। चंद्रमा दिखने पर व्रत को खोल मंदिरों के साथ ही फुगड़ी ,खो-खो जैसे पारंपरिक खेल खेले जाते हैं। युवतियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए सूर्यास्त से चंद्रोदय तक खड़ी रहती हैं। चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलकर भोजन करती हैं।

27 अगस्त को शोभायात्रा के साथ 22वां गणेशोत्सव

युवा सांस्कृतिक मंच का 22वां गणेशोत्सव 27 अगस्त को शोभायात्रा के साथ मल्हारगंज में शुरू होगा। इस वर्ष वर्ष लाभ-शुभ, रिद्धि-सिद्धि सहित भगवान गणेश शांत भाव वाली मुद्रा में दर्शन देंगे। साथ ही महादेव को मस्तिष्क के ऊपर त्रिशूल में विराजे हुए सब को दर्शन देंगे। मूर्ति की लंबाई 17 फीट एवं चौड़ाई 8 फीट होगी। 10 दिन अलग-अलग एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इस वर्ष भी दो बच्चों स्कूल की फीस देने का निर्णय लिया गया। जिन बच्चों को आवश्यकता है उन्हें कॉपी किताब भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Janmashtami के दिन व्रत के साथ-साथ जरूर करें ये काम, बनी रहेगी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा

Trending News