धर्म डेस्क। सनातन और ज्योतिष शास्त्र में जीवन से जुड़े हर काम के लिए शुभ दिन और नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि सही समय पर किए गए कार्य शुभ फल देते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नए कपड़े पहनने को लेकर भी ज्योतिष में विशेष नियम बताए गए हैं।
किस दिन पहनने चाहिए नए कपड़े
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन नए कपड़े पहनने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। यह दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है, जिसे सुख, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। मान्यता है कि शुक्रवार को नए वस्त्र धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है।
बुधवार भी शुभ दिन माना गया
इसके अलावा बुधवार का दिन भी नए कपड़े पहनने के लिए शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन नए वस्त्र पहनने से कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। वहीं गुरुवार को नए कपड़े पहनना ज्ञान, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने वाला माना जाता है, क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है।
सोमवार को पहनने से क्या होता है लाभ
अगर मानसिक शांति और सुकून की इच्छा हो, तो सोमवार के दिन नए कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इससे मन शांत रहता है और सकारात्मकता बढ़ती है।
किस दिन नए कपड़े पहनने से बचना चाहिए
वहीं कुछ दिनों में नए कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। शनिवार को नए वस्त्र धारण करना अशुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इससे कार्यों में बाधा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मंगलवार को नए कपड़े पहनने से पारिवारिक विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा रविवार के दिन भी नए कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता।
अगर नए कपड़े खरीदने की बात करें, तो सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सबसे अच्छा माना गया है। मान्यता है कि इन दिनों खरीदे गए वस्त्र शुभता और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को श्मशान घाट जाने से क्यों रोका जाता है? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये कारण
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं।







