Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

कर्क राशि में चंद्रमा का प्रवेश… किसी को मिलेगी नौकरी, तो किसी की होगी विदेश यात्रा; इन 3 राशियों के ‘अच्छे दिन’ शुरू

कर्क राशि में चंद्रमा का प्रवेश… किसी को मिलेगी नौकरी, तो किसी की होगी विदेश यात्रा; इन 3 राशियों के ‘अच्छे दिन’ शुरू

Chandra Gochar 2026: चार जनवरी 2026 को चंद्र देव ने मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश कर लिया है। चंद्रमा का यह गोचर अगले दो दिनों तक इसी राशि में …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 05:40:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 05:41:14 PM (IST)

इन 3 राशियों के ‘अच्छे दिन’ शुरू

डिजिटल डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना गया है। चार जनवरी 2026 को चंद्र देव ने मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश कर लिया है। चंद्रमा का यह गोचर अगले दो दिनों तक इसी राशि में रहेगा, जिससे सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। हालांकि, तीन विशेष राशियों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है।

मिथुन राशि

चंद्र देव वर्तमान में आपके द्वितीय यानी ‘धन भाव’ में विराजमान हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में हैं, तो विशेष सफलता प्राप्त होगी। आय के नए सोर्स बनेंगे और आप दूसरों को रोजगार देने में भी सक्षम होंगे।

कर्क राशि

चूंकि चंद्रमा आपकी अपनी राशि के स्वामी हैं और इसी में गोचर कर रहे हैं, इसलिए आप पर चंद्र देव की विशेष कृपा रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

चंद्रमा आपके एकादश भाव (लाभ भाव) में स्थित हैं। यह स्थिति आपके जीवन में मंगलकारी बदलाव लाएगी। करियर और व्यापार में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी यश-कीर्ति और सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा, लेकिन व्यापार विस्तार से पहले योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: इन राशियों को अगले दो दिनों में मिलेगी खुशखबरी, दूर होगी आर्थिक तंगी

विशेष उपाय

चंद्र देव की कृपा और मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन महादेव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। सोमवार को सफेद वस्तुओं (जैसे दूध, दही, चावल) का दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News