Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

किस श्राप की वजह से माता सीता को छू नहीं पाया रावण? इस बात से हमेशा डरता था दशानन

किस श्राप की वजह से माता सीता को छू नहीं पाया रावण? इस बात से हमेशा डरता था दशानन

Ramayan Ki Kahani: रामायण की कथा में भगवान श्रीराम और रावण दोनों का ही अहम स्थान है। रावण भले ही अत्यंत शक्तिशाली और ज्ञानी राक्षस था, लेकिन अपने घमंड और पाप के कारण उसका विनाश निश्चित था। जब रावण ने छल से माता सीता का हरण किया और उन्हें लंका के अशोक वाटिका में कैद किया, तब भी वह उन्हें छू तक नहीं पाया था।

Publish Date: Tue, 04 Nov 2025 02:58:16 PM (IST)

Updated Date: Tue, 04 Nov 2025 02:58:16 PM (IST)

देवी सीता की छाया भी छू नहीं पाया रावण।

HighLights

  1. रावण ने किया था माता सीता का हरण।
  2. सीता की छाया भी छू नहीं पाया रावण।
  3. उत्तरकांड में मिलता है श्राप का उल्लेख।

धर्म डेस्क। रामायण की कथा में भगवान श्रीराम और रावण दोनों का ही अहम स्थान है। रावण भले ही अत्यंत शक्तिशाली और ज्ञानी राक्षस था, लेकिन अपने घमंड और पाप के कारण उसका विनाश निश्चित था।

जब रावण ने छल से माता सीता का हरण किया और उन्हें लंका के अशोक वाटिका में कैद किया, तब भी वह उन्हें छू तक नहीं पाया था। इसके पीछे एक रहस्यमयी कारण छिपा है, जो वाल्मीकि रामायण के उत्तरकांड में विस्तार से वर्णित है।

रावण ने किया था माता सीता का हरण, लेकिन छू नहीं पाया

रामायण के अनुसार, जब भगवान श्रीराम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास पर थे, तभी रावण ने छलपूर्वक माता सीता का हरण किया। वह उन्हें लंका ले आया और अशोक वाटिका में कैद कर दिया।

हालांकि, इतना सब करने के बावजूद रावण चाहकर भी माता सीता को स्पर्श नहीं कर सका। इसका कारण था एक भयंकर श्राप, जो उसे उसके ही अहंकार के चलते मिला था।

उत्तरकांड में मिलता है श्राप का उल्लेख

वाल्मीकि रामायण के उत्तरकांड (अध्याय 26, श्लोक 39) में रावण को मिले इस श्राप का उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि एक बार रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी। भगवान शिव ने उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि वह अत्यंत बलशाली बनेगा। वरदान मिलने के बाद रावण का अहंकार और बढ़ गया।

रंभा से दुराचार करने पर मिला श्राप

एक बार स्वर्ग की अप्सरा रंभा, अपने होने वाले पति नलकुबेर (कुबेर के पुत्र) से मिलने जा रही थी। रास्ते में उसकी भेंट रावण से हुई। रंभा की सुंदरता देखकर रावण उस पर मोहित हो गया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की।

रंभा ने रावण को समझाया कि वह उसके भाई कुबेर की पुत्रवधू के समान है, लेकिन रावण ने उसकी बात अनसुनी कर दी। जब नलकुबेर को इस घटना का पता चला, तो उसने रावण को भयंकर श्राप दिया कि यदि तू किसी स्त्री को उसकी इच्छा के विरुद्ध छुएगा, तो तेरे मस्तक के सौ टुकड़े हो जाएंगे। इसी श्राप की वजह से नहीं छू पाया था माता सीता को रावण

नलकुबेर के इस श्राप के कारण रावण किसी भी स्त्री को उसकी इच्छा के बिना स्पर्श नहीं कर सकता था। यही वजह थी कि माता सीता को लंका में कैद रखने के बावजूद वह उन्हें छू नहीं पाया।

Trending News