Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV

कृष्ण जन्माष्टमी पर भारत के इन 6 आध्यात्मिक स्थलों का करें दर्शन, भक्तों को मिलेगा कभी न भूलने वाला अनुभव

कृष्ण जन्माष्टमी पर भारत के इन 6 आध्यात्मिक स्थलों का करें दर्शन, भक्तों को मिलेगा कभी न भूलने वाला अनुभव

धर्म डेस्क, इंदौर। Janmashtami Spiritual Destinations: सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का बहुत महत्व है। इस साल 16 अगस्त 2025 को शनिवार के दिन धूमधाम के साथ भक्त मनाएंगे। जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। इस दिन भगवान ने धरती पर अवतार लिया था।

जन्माष्टमी के दिन मंदिरों, गलियों और घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। भजन-कीर्तन, झांकियां, मध्यरात्रि पूजन, झूला सजावट और माखन-मिश्री भोग जैसे बहुत से कार्यक्रम भक्त उत्साह के साथ करते हैं।

अगर, आप इस बार जन्माष्टमी पर भक्ति का शानदार अनुभव करना चाहते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कुछ आध्यात्मिक स्थलों पर जाना आपकी यात्रा को कभी न भूलने वाला बना देगा।

मथुरा (उत्तर प्रदेश)

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा इस दिन मानो भक्ति का महासागर बन जाती है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मध्यरात्रि पूजन, विशेष अभिषेक, झूला सजावट और झांकियों से कृष्ण के बचपन की झलक दिखती है। यमुना किनारे के घाटों पर भजन और दीप सज्जा शानदार दिखती है।

वृंदावन (उत्तर प्रदेश)

मथुरा से कुछ ही दूरी पर वृंदावन है। यहां कृष्ण की बाल लीलाएं हुईं। यहां आपको बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन, राधा रमण और गोविंद देव जी मंदिर जन्माष्टमी से दस दिन पहले से ही रसलीला, फूलों की सजावट और अखंड कीर्तन से गूंज उठती मिलेगी। मंदिरों की घंटियों और भजनों की धुन भक्तों को आनंद में डूबो देती हैं।

द्वारका (गुजरात)

भगवान कृष्ण का राजसी नगर द्वारका जन्माष्टमी पर भक्ति और शाही वैभव का अद्भुत संगम दिखाता है। द्वारकाधीश मंदिर में मंगला आरती से लेकर मध्यरात्रि महाभोग तक भक्तों की भीड़ उमड़ती है। गोमती नदी के किनारे दीप जलाकर सजाया गया दृश्य मन मोह लेता है।

गोकुल, नंदगांव और बरसाना (उत्तर प्रदेश)

ये गांव कृष्ण के बचपन से जुड़े हैं। यहां का उत्सव ग्रामीण परंपराओं से जुड़ा है। स्थानीय लोग कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करते हैं। दही-माखन और हल्दी से खेलते हैं। यहां का अनुभव आपको कृष्ण की कथाओं में ले जाता है।

पुरी, ओडिशा

पुरी में जगन्नाथ मंदिर की परंपराएं जन्माष्टमी को विशिष्ट बनाती हैं। यहां कंस वध और कालिया दहन जैसे लोकनाट्य का मंचन किया जाता है।

मायापुर (पश्चिम बंगाल)

इस्कॉन मुख्यालय मायापुर जन्माष्टमी पर अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं का केंद्र बन जाता है। यहां नॉन-स्टॉप कीर्तन, भव्य अभिषेक, रंगीन शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। भक्तों का वैश्विक संगम यहां देखने योग्य होता है।

Trending News