हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य से पहले ‘भद्रा’ का विचार जरूरी माना गया है। भद्रा काल में किए गए शुभ कार्यों के सफल न होने की आशंका रहती है, इसलिए 3 मार् …और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 04:16:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 04:16:16 PM (IST)
HighLights
- मांगलिक कार्य से पहले ‘भद्रा’ का विचार अनिवार्य है
- भद्रा सूर्य देव की पुत्री और शनि देव की सगी बहन हैं
- भद्रा काल में दो कार्य वर्जित हैं, श्रावणी और फाल्गुनी
धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य से पहले ‘भद्रा’ का विचार अनिवार्य माना गया है। विशेषकर होलिका दहन के समय भद्रा की उपस्थिति को अत्यंत संवेदनशील और विघ्नकारी माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भद्रा सूर्य देव की पुत्री और शनि देव की सगी बहन हैं। जन्म के समय से ही उनका स्वभाव अत्यंत उग्र और विनाशात्मक था।
वे शुभ कार्यों और यज्ञों में बाधा उत्पन्न करने लगी, जिससे देवलोक और ऋषि-मुनि भयभीत हो गए। तब ब्रह्मा जी ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए पंचांग के एक विशेष समय में स्थान दिया और निर्देश दिया कि भद्रा काल में किया गया कोई भी मांगलिक कार्य फलित नहीं होगा।
होलिका दहन और भद्रा का शास्त्रोक्त नियम
शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है, ‘भद्रायां द्वे न कर्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा’। इसका अर्थ है कि भद्रा काल में दो कार्य वर्जित हैं, श्रावणी (रक्षाबंधन) और फाल्गुनी (होलिका दहन)। मान्यता है कि यदि भद्रा में होलिका दहन किया जाए, तो उस क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और जन-धन की हानि की आशंका रहती है। अग्नि प्रज्वलित करने के लिए भद्रा की समाप्ति या उसके ‘पुच्छ’ भाग का समय ही श्रेष्ठ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ रस्म नहीं, जीवन का संविधान हैं ‘सात फेरे’, समझें मंडप में अग्नि के सामने लिए जाने वाले 7 वचनों का गहरा अर्थ
सावधानी और ज्योतिषीय प्रभाव
इस साल 3 मार्च को भद्रा के साथ-साथ चंद्र ग्रहण का साया भी है, जो समय की महत्ता को और बढ़ा देता है। ज्योतिषीय दृष्टि से भद्रा काल में मानसिक भ्रम और क्रोध की स्थिति बन सकती है। अतः ग्रहण के सूतक और भद्रा के दोष से बचने के लिए शुभ मुहूर्त में ही पूजन करना चाहिए। शांत मन से किया गया होलिका पूजन ही जीवन के कष्टों को भस्म कर सुख-समृद्धि प्रदान करता है।







