Budh Gochar 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध हर 21 दिन में एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस बार बुध मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध का गोचर इन 3 राशियों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।
By Dheeraj Belwal
Edited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 28 May 2025 03:59:37 PM (IST)
Updated Date: Wed, 28 May 2025 05:02:06 PM (IST)
HighLights
- 21 दिन में होता है बुध का गोचर
- 6 जून को मिथुन में होगा गोचर
- 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
धर्म डेस्क, इंदौर: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपना स्थान बदलता है और इसका प्रभाव आम जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध हर 21 दिन में एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आने वाली 6 जून को बुध गोचर करने वाले हैं। 6 जून शुक्रवार सुबह 09 बजकर 29 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनपर इनका ज्यादा प्रभाव होगा जिससे उनकी किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं जिनके लिए यह समय फायदेमंद होगा…
.jpg)
-
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। ऐसे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इनकम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा। प्रेमियों को भी इस दौरान लाभ होगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
.jpg)
- मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध और गुरु बृहस्पति की युति लाभकारी रहेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा जो सफलता दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। करियर में सफल होने के लिए आपकी नई योजनाएं काम की साबित हो सकती है। व्यापार में मुनाफे का योग बन सकता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







