Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

घर में अपने आप उग आया है तुलसी का पौधा, तो जल्द करोड़पति बनने वाले हैं आप, गरीबी होगी छूमंतर

घर में अपने आप उग आया है तुलसी का पौधा, तो जल्द करोड़पति बनने वाले हैं आप, गरीबी होगी छूमंतर

सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार तुलसी को देवी-देवताओं की तरह ही पूजनीय माना गया है। तुलसी में मां लक्ष्मी का भी वास माना जाता है। वही वास्तु शास्त्र (Vastu tips for Tulsi) में भी तुलीस के पौधे से संबंधित कई नियम बताएं गए हैं जिनका ध्यान रखने पर साधक को जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 09:50:57 PM (IST)

Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 09:50:57 PM (IST)

Vastu Tips for tulsi तुलसी के उगने पर मिलते हैं ये संकेत।

HighLights

  1. धार्मिक दृष्टि से पूजनीय मानी गई है तुलसी।
  2. तुलसी के पौधे को कहा जाता है विष्णुप्रिया।
  3. रोजाना तुलसी पूजन से घर में आती है समृद्धि।

धर्म डेस्क। सनातन परंपरा में तुलसी के पौधे का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी की नियमित पूजा होती है, वहां सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। हर दिन तुलसी के समीप देसी घी का दीपक जलाने और पांच या सात बार परिक्रमा करने का विधान है। ऐसा करने से न केवल वातावरण पवित्र होता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

घर में तुलसी उगना है शुभ संकेत

यदि आपके घर में बिना लगाए ही तुलसी का पौधा उग आया है, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह संकेत होता है कि घर में जल्द ही सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होने वाला है। तुलसी के उगने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है।

तुलसी पर मंजरी आने का अर्थ

जब तुलसी पर मौसम से पहले या अप्रत्याशित रूप से मंजरी (फूल) आने लगती है, तो यह भी शुभ लक्षण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की मंजरी धन वृद्धि, व्यापार में प्रगति और नौकरी में सफलता के संकेत देती है। यह समय घर-परिवार के लिए उन्नति का प्रतीक होता है।

तुलसी के सूखने का संकेत

जहां तुलसी का हरा-भरा रहना शुभ माना जाता है, वहीं इसका मुरझाना या सूख जाना अशुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि सूखी तुलसी घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती है, जिससे मानसिक अशांति या आर्थिक बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

तुलसी अपने आप उग आए तो क्या करें

अगर घर में स्वयं तुलसी उग आए, तो उसे एक सुंदर गमले में रोप दें और रोजाना देसी घी का दीपक जलाकर उसकी पूजा करें। तुलसी पूजन से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न-धन की वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: इन राशि के लोगों की बदलेगी किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, बढ़ेगा सम्मान

आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय

यदि घर में आर्थिक परेशानी बनी हुई है, तो तुलसी की जड़ को गंगाजल से शुद्ध कर पीले कपड़े में बांधें और घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

अंत में, तुलसी केवल एक पौधा नहीं बल्कि देवी स्वरूप मानी जाती है। उसकी नियमित पूजा, सेवा और सम्मान से घर में सौभाग्य और शांति का स्थायी निवास होता है।

Trending News