Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

चित्रकूट के कामदगिरी में भगवान ‘कामतानाथ’ का पहली बार खुला बैंक खाता, एक लाख रुपये जमा

चित्रकूट के कामदगिरी में भगवान ‘कामतानाथ’ का पहली बार खुला बैंक खाता, एक लाख रुपये जमा

प्रशासन ने भगवान कामतानाथ महाराज का खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में खोला है। प्रशासन ने दान के लिए नई व्यवस्था के तहत प्रभु कामतानाथ महाराज के खाते का स्कैनर भी मंदिर के अंदर लगवाया है। इससे भक्त अपनी भेंट राशि सीधे प्रभु के खाते में डाल सकते हैं।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 31 Jul 2025 08:58:32 PM (IST)

Updated Date: Thu, 31 Jul 2025 09:09:19 PM (IST)

प्रशासन की निगरानी में खोली गईं तीन प्राचीन दान पेटियां, दो की गिनती शेष।

HighLights

  1. कामतानाथ के खाते का स्कैनर मंदिर में लगाया है।
  2. भक्त भेंट राशि सीधे प्रभु के खाते में डाल सकते हैं।
  3. यह स्कैनर यहां पर पुजारी की देखरेख में ही रहेगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। चित्रकूट के कामदगिरी पर्वत में विराजे भगवान कामतानाथ देशभर की आस्था का केंद्र हैं। दर्शन व परिक्रमा करने वाले भक्त दान पेटियों में दक्षिणा डालते हैं। बुधवार को समिति गठित होने के बाद पहली बार प्रशासन की निगरानी में चित्रकूट कामदगिरी पूर्वी प्राचीन मुखारविंद की एक दान पेटी खोलकर गिनती की गई, जो रात आठ बजे तक चली। दो दान पेटियों की गिनती करना अभी शेष है। पहली बार भगवान ‘कामतानाथ’ का बैंक में खाता खुलवाया गया है। गुरुवार को एक दान पेटी से निकली एक लाख पांच हजार 885 रुपये की राशि जमा करा दी गई है।

naidunia_image

भक्तों के लिए स्कैनर भी उपलब्ध

प्रशासन ने भगवान कामतानाथ महाराज का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खोला है। प्रशासन ने दान के लिए नई व्यवस्था के तहत प्रभु कामतानाथ महाराज के खाते का स्कैनर भी मंदिर के अंदर लगवाया है। इससे भक्त अपनी भेंट राशि सीधे प्रभु के खाते में डाल सकते हैं। यह स्कैनर पुजारी की देखरेख में ही रहेगा। प्राचीन मुखारबिंद कामतानाथ समिति गठित की गई है, जिसके प्रबंधक कलेक्टर सतीश कुमार एस., अध्यक्ष एसडीएम, कोषाध्यक्ष नायब तहसीलदार के अलावा महंत भरत शरण, एसडीओ पीडब्ल्यूडी व दो संभ्रात नागरिक हैं।

naidunia_image

बदली जाएगी दान पेटियों की डिजाइन

नायब तहसीलदार कमलेश सिंह ने बताया कि अभी दान पेटी में खराब नोट निकले हैं। इसलिए दान पेटियों की डिजाइन में भी बदलाव किया जाएगा। इन्हें और ज्यादा सुरक्षित व इस प्रकार तैयार कराया जाएगा ताकि दान पेटियों के अंदर अनावश्यक वस्तुएं न जा पाएं।

प्रशासन की निगरानी में पहली बार पूर्वी प्राचीन मुखारविंद की पहली दान पेटी की गिनती कराई गई। अभी दो दान पेटी की गिनती होना बाकी है। दान पेटी में पानी, चावल इत्यादि चले जाने से बहुत से नोट खराब मिले हैं। इन्हें अलग रखवा दिया गया है।

-कमलेश सिंह, नायब तहसीलदार व कोषाध्यक्ष।

Trending News