Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Kisan Samman Nidhi Yojana: रक्षा बंधन से पहले जारी हुई हुए ये किस्त, किसानों के खाते में आए पैसे | Parmarth TV LPG Cylinder Price: प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV

जबलपुर में हैं दुष्टों को खदेड़ने जैसी मुद्रा वाले हनुमानजी, ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल पर आज अर्जी लगाएंगे भक्‍त

जबलपुर में हैं दुष्टों को खदेड़ने जैसी मुद्रा वाले हनुमानजी, ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल पर आज अर्जी लगाएंगे भक्‍त

माना जाता है बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा करने वाले लोगों की रक्षा स्वयं हनुमान जी करते हैं। आज शहर के हनुमान मन्दिरों में मारुतिनंदन का विशेष पू …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 08:21:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 08:21:34 AM (IST)

गौरीघाट स्थित रामलला मन्दिर विराजे बाल रूप में सं‍कट मोचन।

HighLights

  1. शहर के हनुमान मंदिरों में उमड़ेगी जनमेदिनी
  2. ज्येष्ठ महीने के मंगलवार विशेष महत्व रखते हैं
  3. मंदिर में लोग अपनी मान्यता लिखकर नारियल बांधते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सनातन धर्म में प्रत्येक दिन विशिष्ट देवता को समर्पित होता है। इसी प्रकार मंगलवार का दिन भी संकट मोचन हनुमान जी को समर्पित है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

श्रद्धालु पवनपुत्र को मनोकामना की अर्जी लगाएंगे

ज्येष्ठ महीने के मंगलवार विशेष महत्व रखते हैं। इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। ज्येष्ठ मास का पांचवां बड़ा मंगल आज है। गौरीघाट स्थित रामलला मन्दिर में श्रद्धालु पवनपुत्र को मनोकामना की अर्जी लगाएंगे। जगह-जगह भंडारे होंगे ।

रखा जाएगा व्रत

पुरोहित जनार्दन शुक्ला के अनुसार, बजरंगबली को अष्ट सिद्धि नौ निधि का दाता कहा जाता है। इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए भक्त बड़े मंगल पर विशेष पूजा अर्चना करेंगे। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली को चोला चढ़ाने, दान पुण्य करने से हर तरह की बाधा दूर हो जाती है। हनुमान जी को चिरंजीवी कहा जाता है। बड़ा मंगल के दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ उन्हें याद करते हैं तो वह उसे बचाने के लिए दौड़े चले आते हैं। आर्थिक, मानसिक और शारीरिक पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए इस दिन संकटमोचन का व्रत भी रखा जाएगा ।

भक्त लगाएंगे अर्जी

गौरीघाट स्थित रामलला मन्दिर में बालरुप हनुमानजी के गर्भगृह के ऊपर ही एक बड़ी प्रतिमा है, जो रामलला के नाम से प्रसिद्ध है। इस प्रतिमा में हनुमानजी दुष्टों को खदेडऩे जैसी मुद्रा में हैं। यहां ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगल के दिन जोरदार भीड़ जुटती है। मन्दिर के मनोज तिवारी ने बताया कि यहां मंदिर में लोग अपनी मान्यता लिखकर नारियल बांधते हैं। बड़ा मंगल पर अर्जी लगाने वालों की भीड़ उमड़ेगी।उन्होंने बताया कि यहां छोटे से लेकर बड़े-बड़े लोग अपनी अर्जी लगाने आते हैं। अर्जी पूरी होने पर भंडारे आदि कराते हैं।

इन मंदिरों में होगा विशेष पूजन

रामलला मंदिर गौरीघाट, बड़े महावीर मंदिर बड़ा फुहारा, हनुमान मंदिर गेट नं.2, संकट मोचन सिद्धपीठ रानीताल,दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर शक्तिनगर,पंचमुखी हनुमान मंदिर, हनुमानपुरी स्नेहनगर, प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर अधारताल,पाटबाबा हनुमान मंदिर, जीसीएफ राममंदिर चुंगी चौकी, सिद्धपीठ हनुमान मंदिर गुरैयाघाट, गौर सहित अन्य।

यह भी पढ़ें- एमपी में 21 साल बाद फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, इंदौर से होगी शुरुआत, प्राइवेट बसों की मनमानी होगी खत्म

Trending News