ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ राशि के लोग स्वभाव से झगड़ालू होते हैं और बात-बात पर गुस्सा होना इनकी आदत है। इसलिए इन लोगों से सोच-समझकर बात करनी चाहि …और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 05:16:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 05:16:50 PM (IST)
HighLights
- सबसे ज्यादा गुस्सा करने वाली राशियां।
- छोटी सी बात पर आपा खो देते हैं ये लोग।
- इन लोगों से सोच-समझकर बात करनी चाहिए।
धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ राशि के लोग स्वभाव से झगड़ालू होते हैं और बात-बात पर गुस्सा होना इनकी आदत है। इसलिए इन लोगों से सोच-समझकर बात करनी चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि के जरिए किसी व्यक्ति का स्वभाव जान सकते हैं, क्योंकि प्रत्येक राशि का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और वह ग्रह स्वभाव को प्रभावित करता है। आज हम उन राशियों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता है और ये लोग बहुत झगड़ालू होते हैं।
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, जिसे ऊर्जा और आक्रामकता का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इस राशि के लोगों को बहुत गुस्सा आता है और ये लोग बहस करने में पीछे नहीं हटते। अपनी ऊर्जा के कारण ये अक्सर बातचीत में उग्र हो जाते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही भावुक होते हैं, लेकिन अगर इन्हें किसी पर गुस्सा आ जाए तो ये लोग आसानी से शांत नहीं होते। गुस्से में इन लोगों के भीतर बदला लेने की भावना आ जाती है, जो इनके स्वभाव को और अधिक कठिन बना देती है।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है। इस गुण के कारण ये लोग खुद को सही साबित करने के लिए बहस करने में पीछे नहीं रहते। इनका स्वाभिमान अक्सर तर्क-वितर्क का रूप ले लेता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक बातचीत में तेज होते हैं और इनका यही स्वभाव झगड़े की वजह बन जाता है। इन लोगों को तर्क-वितर्क करना बहुत पसंद होता है और ये छोटी-सी बात को बड़ा बना देते हैं, जिससे विवाद बढ़ जाता है।
नोट – यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।







