Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Petrol-Diesel Prices: क्या आज बदल गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है मौजूदा रेट | Parmarth TV

Petrol-Diesel Prices: क्या आज बदल गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है मौजूदा रेट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव कीमतों में नहीं किया गया है।

लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।

देश के अन्य शहरों में आज इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17 रुपए

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02 रुपए

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70 रुपए

पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80 रुपए

सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00 रुपए

नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50 रुपए

लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80 रुपए

पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57 रुपए

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45 रुपए

इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88 रुपए

लम्बे समय से नहीं हुआ है कीमतों में बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को तय किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि इस दौरान कई बार कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी कमी आई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेट किया जाता है। कीमतें कम होने से लोगों को लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News