Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

तांबे का छल्ला बदल सकता है किस्मत का खेल, जानिए पहनने के सही नियम और फायदे

तांबे का छल्ला बदल सकता है किस्मत का खेल, जानिए पहनने के सही नियम और फायदे

कई लोग आभूषण के रूप में अंगूठी या छल्ला पहनते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में तांबे के छल्ले को खास महत्व दिया गया है। माना जाता है कि तांबे का एक साधारण सा छल्ला भी जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। ऐसे में जान लेते हैं कि तांबे का छल्ला पहनने से क्या फायदे मिलते हैं और इसे धारण करने के सही नियम क्या हैं।

Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 03:26:31 PM (IST)

Updated Date: Sun, 14 Dec 2025 03:26:31 PM (IST)

तांबे का छल्ला पहनने का फायदा

धर्म डेस्क। कई लोग आभूषण के रूप में अंगूठी या छल्ला पहनते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में तांबे के छल्ले को खास महत्व दिया गया है। माना जाता है कि तांबे का एक साधारण सा छल्ला भी जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। ऐसे में जान लेते हैं कि तांबे का छल्ला पहनने से क्या फायदे मिलते हैं और इसे धारण करने के सही नियम क्या हैं।

ज्योतिषीय लाभ

ज्योतिष के अनुसार तांबे का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से माना जाता है। इसे पहनने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। जिन लोगों में गुस्सा ज्यादा रहता है या चिड़चिड़ापन बना रहता है, उन्हें तांबे का छल्ला पहनने से लाभ मिल सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

मान्यताओं के मुताबिक तांबा मानसिक शांति प्रदान करता है। इसे धारण करने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और मन में सकारात्मक सोच बढ़ती है, जिससे व्यक्ति खुद को अधिक संतुलित महसूस करता है।

किन राशियों के लिए शुभ

मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए तांबे का छल्ला पहनना लाभकारी माना जाता है। वहीं वृषभ और तुला राशि वालों को इसे धारण करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए ज्योतिषीय सलाह लेना उचित माना जाता है।

पहनने के नियम

तांबे का छल्ला तभी असर दिखाता है जब इसे सही विधि से पहना जाए। इसे पहनने के लिए रविवार का दिन शुभ माना गया है। छल्ले को अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए, क्योंकि यह सूर्य से जुड़ी मानी जाती है। इसे पहनने से पहले स्नान के बाद छल्ले को गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करें। धारण करते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 या 108 बार जप करें। ध्यान रखें कि तांबे का छल्ला बिना जोड़ का होना चाहिए।

Trending News