अब तक संस्थान ने 1500 विघार्थियो को लगभग साठ लाख रुपए छात्रवृत्ति के रूप मे वितरित किए है। इसी तरह प्रतिवर्ष समाज सेवा, राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उल…और पढ़ें
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 09:46:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 09:46:32 AM (IST)
HighLights
- दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में मूर्तियों का स्थापना दिवस कल
- अब तक 1500 विद्यार्थियों को प्रदान की 60 लाख रुपये का शिक्षा सहयोग
- खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सुषमा गोलवलकर को सम्मानित भी किया जाएगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दत्त भगवान और साढ़े तीन शक्तिपीठ मूर्तियों का स्थापना दिवस पलसीकर कालोनी स्थित दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान 10 जुलाई शुक्रवार को मनाया जाएगा । इस अवसर पर 101 प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि वितरित की जाएगी। साथ ही खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सुषमा गोलवलकर को सम्मानित भी किया जाएगा।
संस्थान के शरद जपे ने बताया कि शाम 5:30 बजे से समाज के सभी वर्गों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृति की राशि संस्थान के भक्तों द्वारा वर्ष भर गुल्लक में बचत के रूप में एकत्रित की जाती है।
अब तक संस्थान ने 1500 विद्यार्थियो को लगभग साठ लाख रुपए छात्रवृत्ति के रूप मे वितरित किए हैं
अब तक संस्थान ने 1500 विद्यार्थियो को लगभग साठ लाख रुपए छात्रवृत्ति के रूप मे वितरित किए हैं। इसी तरह प्रतिवर्ष समाज सेवा, राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने की परंपरा भी 14 वर्षों से जारी है। महोत्सव मेंं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक राजे गायञी देवी, सांस्कृतिक सचिव दिल्ली भरत शर्मा एवं सदगुरु डा.अण्णा महाराज उपस्थित रहेगे।
साथ होते साढ़े तीन शक्तिपीठ में विराजित देवियों के दर्शन
शहर में यह एक एसे स्थान है जहां साढ़े तीन शक्तिपीठ में विराजित देवियों के दर्शन होंते है। इसमें भगवान दत्तात्रय रा सवा पांच फुट उंची बैठी मुद्रा में मूर्ति है।इसके अतिरिक्त गो माता के साथ ही कोल्हापुर की महालक्ष्मी, तुलजापुर की तुलजा भवानी, वणी की सप्तश्रुंगी देवी और माहूर की रेणुका देवी की मूर्तियां स्थापित हैं । साथ ही यहां चौसठ योगिनी देवियों की मूर्तियां भी स्थापित है।
जगन्नाथ रथ यात्रा की प्रचार सामग्री का लोकार्पण, बैठक कल
इंदौर। निपान्या स्थित इस्कान मंदिर के तत्वावधान में 19 जुलाई को दोपहर 2 बजे अन्नपूर्णा रोड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर से जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी। इसकी प्रचार सामग्री का लोकार्पण बुधवार को वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने किया।
उन्होंने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा जैसा आयोजन देवी अहिल्या की इस नगरी के लिए सौभाग्य एवं पुण्य का विषय है। शहर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप हम सबको यात्रा का में उत्साह से शामिल होने चाहिए। 10 जुलाई को शाम 6 बजे अन्नपूर्णा मंदिर पर एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है जिसमें यात्रा मार्ग, स्वागत मंच एवं मथुरा-वृन्दावन से आने वाली साज सज्जा सामग्री सहित रथों के स्वरुप पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। लोकार्पण के अवसर पर महामन प्रभु, रथ यात्रा संयोजक हरि अग्रवाल, किशोर गोयल, अशोक गोयल, शैलेन्द्र मित्तल आदि मौजूद थे।
Indore Temple: इंदौर में दक्षिण भारतीय शैली में सजा दत्त देवालय अवधूत मंदिर, 27 जून से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव







