Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

धनतेरस पर सूखा धनिया-नमक खरीदने से मिलेगा लाभ, जरूर करें ये उपाय; बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस पर सूखा धनिया-नमक खरीदने से मिलेगा लाभ, जरूर करें ये उपाय; बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2025: धनतेरस या धनत्रयोदशी से दीपावली पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने के अलावा कुछ ऐसी वस्तुएं भी बताई गई हैं, जिन्हें घर लाने से धन और समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इन्हीं में से एक है सूखा धनिया और नमक, जिन्हें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

Publish Date: Tue, 14 Oct 2025 03:45:16 PM (IST)

Updated Date: Tue, 14 Oct 2025 03:46:03 PM (IST)

धनतेरस पर सूखा धनिया-नमक खरीदना।

HighLights

  1. धनतेरस से दिवाली की शुरुआत होती है।
  2. धनतेरस पर सूखा धनिया-नमक खरीदना।
  3. धनतेरस पर लाभ पाने के लिए करें उपाय।

धर्म डेस्क। धनतेरस या धनत्रयोदशी (Dhanteras 2025) से दीपावली पर्व की शुरुआत होती है। हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह शुभ दिन मनाया जाता है।

इस दिन सोना-चांदी खरीदने के अलावा कुछ ऐसी वस्तुएं भी बताई गई हैं, जिन्हें घर लाने से धन और समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इन्हीं में से एक है सूखा धनिया और नमक, जिन्हें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

कब है Dhanteras 2025?

इस साल धनतेरस का पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा का विशेष महत्व होता है।

सूखा धनिया खरीदने का महत्व

धनतेरस पर सूखा या खड़ा धनिया खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन खरीदे गए धनिये को माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-समृद्धि के योग बनने लगते हैं। पूजा के बाद इस धनिये को अगले दिन तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

नमक से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

धनतेरस के दिन पिसा हुआ सेंधा नमक खरीदना भी शुभ माना गया है। इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है। नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए सेंधा नमक को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार के पूर्व दिशा में टांग दें। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और नकारात्मकता दूर रहती है।

सुख-समृद्धि के अन्य उपाय

धनतेरस के दिन अपनी क्षमता अनुसार सोना या चांदी की कोई वस्तु अवश्य खरीदें, इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही हल्दी और चावल का पेस्ट बनाकर घर के मुख्य द्वार पर ‘ॐ’ का चिन्ह बनाएं। यह उपाय भी घर में लक्ष्मी कृपा और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।

Trending News