Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

नवरात्र के चौथे दिन करें माता कूष्मांडा की पूजा, ये आरती गाने से मैया देंगी आशीर्वाद

नवरात्र के चौथे दिन करें माता कूष्मांडा की पूजा, ये आरती गाने से मैया देंगी आशीर्वाद

धर्म डेस्क। नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना को समर्पित है। शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक देवी कूष्मांडा का स्वरूप अष्टभुजी है, जिनके हाथों में विभिन्न दिव्य आयुध और अमृत कलश शोभायमान हैं।

मान्यता है कि सच्चे भाव से मां की आराधना करने पर जीवन से अंधकार व नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दिन विधि-विधान से पूजन और आरती करने से मां कूष्मांडा अति प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। साथ ही, उनके प्रभावशाली मंत्रों का जप करने से मानसिक शांति और जीवन में सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

नवरात्रि के चौथे दिन इनकी उपासना रोग, शोक और बाधाओं का नाश करती है। आयु, बल, यश और आरोग्य प्रदान करती है। मां कूष्मांडा अत्यल्प भक्ति और सेवा से भी प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। सच्चे मन से पूजा करने वाला भक्त सुख-समृद्धि, उन्नति और परम पद प्राप्त करता है।

माता कूष्मांडा की आरती (Mata Kushmanda Ki Aarti)

“कूष्मांडा जय जग सुखदानी।”

“मुझ पर दया करो महारानी॥

“पिगंला ज्वालामुखी निराली।”

“शाकंबरी माँ भोली भाली॥”

“लाखों नाम निराले तेरे।”

“भक्त कई मतवाले तेरे॥”

“भीमा पर्वत पर है डेरा।”

“स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥”

“सबकी सुनती हो जगदंबे।”

“सुख पहुँचती हो माँ अंबे॥”

“तेरे दर्शन का मैं प्यासा।”

“पूर्ण कर दो मेरी आशा॥”

“माँ के मन में ममता भारी।”

“क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥”

“तेरे दर पर किया है डेरा।”

“दूर करो माँ संकट मेरा॥”

“मेरे कारज पूरे कर दो।”

“मेरे तुम भंडारे भर दो॥”

“तेरा दास तुझे ही ध्याए।”

“भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥”

“मां कूष्मांडा के प्रिय भोग।”

naidunia_image

मां कूष्मांडा के मंत्र (Maa Kushmanda Mantra)

मां कूष्मांडा का प्रभावशाली मंत्र:

“ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः ॥”

मां कूष्मांडा का बीज मंत्र:

“ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नमः ॥”

मां कूष्मांडा का स्तुति मंत्र

“या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता.

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥”

Trending News