Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV जल्द ही खत्म होगी US-Iran जंग, इस समझौते पर हैं दोनों देश सहमत! इसका है इंतजार | Parmarth TV अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला | Parmarth TV

पहली बार जा रहे हैं खाटू श्याम? जान लें ये जरूरी नियम; रींगस से निशान और श्याम कुंड के बिना अधूरी है पूजा

पहली बार जा रहे हैं खाटू श्याम? जान लें ये जरूरी नियम;  रींगस से निशान और श्याम कुंड के बिना अधूरी है पूजा

धर्म डेस्क। अगर आप Khatu Shyam Temple की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह जान लेना जरूरी है कि सिर्फ मुख्य मंदिर के दर्शन ही यात्रा को पूर्ण नहीं बनाते। कुछ विशेष परंपराएं और स्थान ऐसे हैं, जिनके बिना यह यात्रा अधूरी मानी जाती है।

इन स्थानों के बिना अधूरी मानी जाती है यात्रा

खाटू श्याम जी के दर्शन से पहले Ringas से ‘निशान यात्रा’ शुरू करने की परंपरा है। यह स्थान मंदिर से करीब 17 किलोमीटर दूर है। भक्त यहां से ध्वजा (निशान) लेकर पैदल मंदिर तक पहुंचते हैं और इसे अर्पित करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं।

इसके अलावा मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर दूर Shyam Kund स्थित है। मान्यता है कि यहीं Barbarik (खाटू श्याम जी) ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था। इस कुंड का जल अत्यंत पवित्र माना जाता है।

दर्शन के लिए सबसे शुभ समय

वैसे तो किसी भी दिन दर्शन किए जा सकते हैं, लेकिन हर माह की एकादशी और द्वादशी तिथि को विशेष फलदायी माना गया है। फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी (आमलकी एकादशी) को यहां भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसे Phalgun Mela कहा जाता है। इस दिन दर्शन का विशेष महत्व होता है।

कुछ श्रद्धालु कार्तिक माह की एकादशी को भी बाबा का प्राकट्य दिवस मानते हैं।

बाबा को क्या अर्पित करें?

खाटू श्याम जी को प्रसन्न करने के लिए आप-

गुलाब के फूल

मोरपंख

इत्र

अर्पित कर सकते हैं।

भोग के रूप में गाय के दूध से बनी मिठाई, खीर या चूरमा चढ़ाना शुभ माना जाता है। नारियल भी अर्पित किया जाता है। भोग लगाने के बाद चूरमा का प्रसाद बांटना पुण्यदायी माना गया है।

यात्रा के दौरान रखें ध्यान

मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें, ताकि दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा सुगम बनी रहे।

यह भी पढ़ें- मेष संक्रांति पर चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में सफलता के लिए सूर्य को ऐसे दें अर्घ्य, न करें ये गलतियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

Trending News