Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

बाल, नाखून और दाढ़ी कटाने के लिए शास्त्र में तय हैं दो दिन… क्या आप जानते हैं? यहां देखें

बाल, नाखून और दाढ़ी कटाने के लिए शास्त्र में तय हैं दो दिन… क्या आप जानते हैं? यहां देखें

क्या आप जानते हैं कि अपनी सहूलियत के लिए चुना गया यह दिन आपके जीवन में परेशानियों को निमंत्रण दे रहा है? शास्त्रों में इन सभी कामों (जिन्हें ‘छौर कर्म …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 02:25:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 02:25:04 PM (IST)

बाल, नाखून और दाढ़ी कटाने के नियम (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

HighLights

  1. प्रेमानंद महाराज के अनुसार इन दो दिनों में बाल-नाखून काटने से यश और उन्नति मिलती है
  2. इन दिनों छौर कर्म करने से शरीर में क्रोध बढ़ता है और अकाल मृत्यु का योग बनता है
  3. छुट्टी के दिन बाल या दाढ़ी बनवाने से धन, बुद्धि, यश और कीर्ति की हानि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और कॉपोरेट ऑफिस कल्चर में अक्सर लोग रविवार की छुट्टी के दिन ही बाल कटवाने, दाढ़ी-मूंछ सेट कराने या नाखून काटने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी सहूलियत के लिए चुना गया यह दिन आपके जीवन में परेशानियों को निमंत्रण दे रहा है? शास्त्रों में इन सभी कामों (जिन्हें ‘छौर कर्म’ कहा जाता है) के लिए विशेष नियम और दिन तय किए गए हैं।

वृंदावन के प्रसिद्ध संत और जाने-माने धर्मगुरु प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, सप्ताह के कुछ दिनों में बाल या नाखून काटने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ते हैं, जिससे बुद्धि और धन का नाश होता है। आइए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज के अनुसार किस दिन ये काम करना चाहिए और किस दिन नहीं।

भूलकर भी मंगलवार और शनिवार को न करें ये काम

प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन में स्पष्ट करते हैं कि मंगलवार और शनिवार के दिन भूलकर भी बाल या दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए।

  • मंगलवार: इस दिन नाखून या बाल काटने से शरीर में क्रोध बढ़ता है और उम्र कम होती है। शास्त्रों में इसे अकाल मृत्यु का योग बनाने वाला माना गया है।
  • शनिवार: शनिवार के दिन भी छौर कर्म करना वर्जित है, क्योंकि यह भी अकाल मृत्यु के योग को बढ़ावा देता है।

अन्य दिनों में बाल कटवाने के नुकसान

  • रविवार: ज्यादातर लोग इसी दिन बाल कटवाते हैं, लेकिन चूंकि यह सूर्य का दिन है, इसलिए इस दिन बाल-दाढ़ी बनाने से धन, बुद्धि, यश और कीर्ति की भारी हानि होती है।
  • सोमवार: जो लोग शिव जी के उपासक हैं या अपने पुत्र की उन्नति और तरक्की चाहते हैं, उन्हें सोमवार के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • गुरुवार: यह साक्षात गुरु और भगवान विष्णु का दिन है। इस दिन छौर कर्म करने से देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं और मान-सम्मान की हानि होती है।

शास्त्रों के अनुसार ये दो दिन हैं सबसे शुभ

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि पूरे सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही ऐसे हैं, जब व्यक्ति को बाल, दाढ़ी या नाखून काटने चाहिए…

  • बुधवार
  • शुक्रवार

यदि आप बुधवार और शुक्रवार को छौर कर्म करते हैं, तो शास्त्रों के अनुसार इससे आपके जीवन में लाभ, यश, समृद्धि और चौमुखी उन्नति प्राप्त होती है। महाराज जी हल्के अंदाज में यह भी कहते हैं कि ‘आजकल तो लोग दिन में तीन बार दाढ़ी बना लेते हैं, इसीलिए सबकी बुद्धि भ्रष्ट है।’ अगर जीवन में संकटों से बचना है, तो शास्त्रों के इन नियमों का पालन जरूर करें।

यह भी पढ़ें- MP Ram Van Gaman Path: मध्य प्रदेश में राम वन गमन पथ को नहीं मिली रफ्तार, दो साल से बैठक नहीं

Trending News