Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

बिहार में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, 33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन, पढ़ें विराट रामायण मंदिर की खासियतें

बिहार में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, 33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन, पढ़ें विराट रामायण मंदिर की खासियतें

Largest Shivling: बिहार के पूर्वी चंपारण में आस्था और स्थापत्य का एक नया अध्याय जुड़ गया है। 17 जनवरी 2026 यानि आज दुनिया के सबसे बड़े ‘अखंड शिवलिंग’ ( …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 17 Jan 2026 04:25:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Jan 2026 04:25:41 PM (IST)

बिहार में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग।

HighLights

  1. बिहार में एक ही पत्थर से बना दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग
  2. विराट रामायण मंदिर में विराजे 1008 छोटे शिवलिंगों वाले महादेव
  3. 10 साल की मेहनत और ₹3 करोड़ की लागत से तैयार हुआ

धर्म डेस्क। बिहार के पूर्वी चंपारण में आस्था और स्थापत्य का एक नया अध्याय जुड़ गया है। 17 जनवरी 2026 यानि आज दुनिया के सबसे बड़े ‘अखंड शिवलिंग’ (सहस्त्र लिंगम) का भव्य अनावरण हुआ। यह शिवलिंग केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग और प्राचीन शिल्पकारी का एक अद्भुत संगम है।

आइए जानते हैं इस विशाल शिवलिंग और निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर से जुड़ी हर वह बात, जो इसे दुनिया में अद्वितीय बनाती है:

दुनिया का सबसे बड़ा ‘सहस्त्र लिंगम’

बिहार के केसरिया (कैथवलिया) स्थित जानकी नगर में स्थापित यह शिवलिंग अपनी विशालता के लिए चर्चा में है।

  • आकार और वजन: इस शिवलिंग की कुल ऊंचाई 33 फीट है और इसका कुल वजन 210 मीट्रिक टन है।
  • अखंड पत्थर (Monolithic): इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे किसी जोड़-तोड़ से नहीं, बल्कि ब्लैक ग्रेनाइट के एक ही विशाल पत्थर को तराश कर बनाया गया है।
  • 1008 शिवलिंगों की आकृति: मुख्य शिवलिंग की सतह पर 1008 छोटे शिवलिंग उकेरे गए हैं, जिसे धार्मिक भाषा में ‘सहस्त्र लिंगम’ कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, सहस्त्र लिंगम के दर्शन मात्र से 1008 बार शिव की पूजा करने का फल मिलता है।

महाबलीपुरम से बिहार तक

इस शिवलिंग को यहां तक पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं था।

  • शिल्पकार: इस भव्य कृति का निर्माण तमिलनाडु की प्रसिद्ध शिल्पकार हेमलता देवी और उनके पुत्र विनायक बैकट रमण के नेतृत्व में शिल्पकारों के एक दल ने किया है।
  • समय और लागत: इसे तराशने में 10 साल का लंबा समय लगा और इसकी लागत करीब 3 करोड़ रुपये आई है।
  • 2565 किमी की यात्रा: 12 नवंबर को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से रवाना हुआ यह विशाल शिवलिंग आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए 46 दिनों में बिहार पहुंचा।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: शादी के कार्ड में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वैवाहिक जीवन में आती सकती हैं बाधाएं!

विराट रामायण मंदिर

विशाल शिवलिंग को जिस विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया गया है, वह भी अपने आप में एक विश्व कीर्तिमान है।

  • विशाल क्षेत्रफल: यह मंदिर 120 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट है।
  • शिखरों की संख्या: मंदिर परिसर में कुल 22 मंदिर और 18 शिखर होंगे।
  • ऊंचाई: मंदिर के मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट होगी, जो इसे दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिरों की श्रेणी में खड़ा करेगी।

यह शिवलिंग न केवल बिहार के पर्यटन मानचित्र पर एक नया सितारा बनकर उभरा है, बल्कि यह दक्षिण भारतीय कला (द्रविड़ शैली) और उत्तर भारतीय श्रद्धा के मिलन का प्रतीक भी है।

Trending News