Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

बुध के गोचर से बनेगा भद्र महापुरुष राजयोग, पितृ पक्ष में 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ

बुध के गोचर से बनेगा भद्र महापुरुष राजयोग, पितृ पक्ष में 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ

Budh Gochar 2025 in September: 15 सितंबर 2025 को बुध का कन्या राशि में गोचर भद्र महापुरुष राजयोग बनाएगा। यह योग चार राशियों को विशेष लाभ देगा। इन जातकों को धन, करियर, व्यापार और शोहरत में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और पारिवारिक खुशहाली में भी बढ़ोतरी होगी।

Publish Date: Tue, 09 Sep 2025 12:56:20 PM (IST)

Updated Date: Tue, 09 Sep 2025 12:56:20 PM (IST)

बुध गोचर से बदलेगी चार राशियों की जिंदगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बुध गोचर 15 सितंबर को कन्या राशि में होगा।
  2. भद्र महापुरुष राजयोग चार राशियों के लिए शुभ।
  3. वृषभ राशि को धन लाभ और करियर तरक्की।

धर्म डेस्क। Budh Gochar 2025 in Kanya: सितंबर 2025 में बुध ग्रह का महत्त्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। 15 सितंबर को बुध सिंह राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या में बुध का गोचर भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण करेगा।

यह दुर्लभ योग चार राशियों के जातकों को धन, तरक्की और सफलता के सुनहरे अवसर देगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध गोचर करियर में तरक्की के द्वार खोलेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन उसके नतीजे सकारात्मक होंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। व्यापार में विस्तार मिलेगा, जिससे नए अवसर खुलेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध होने के कारण यह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। घर-गाड़ी जैसी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी से बहुत लाभ होगा। करियर में उन्नति मिलेगी। व्यापार में प्रगति का सुनहरा समय है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, जिससे नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

बुध का स्वगृही होकर गोचर कन्या राशि वालों के लिए बंपर लाभदायी रहेगा। भद्र महापुरुष योग उन्हें शोहरत, धन-दौलत और बड़ी डील्स दिला सकता है, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली होगी। आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर नौकरी और व्यापार दोनों में शुभ फल देगा। नए ऑर्डर और प्रोजेक्ट्स मिलने से कारोबारी व्यस्त रहेंगे और आर्थिक लाभ होगा। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को नए अवसर मिलेंगे। प्रतियोगिता में बाजी मारेंगे और करियर में मजबूती पाएंगे।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News