Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

भगवान को गर्मी के प्रकोप से बचाने चालू हो गए एसी-कूलर, ठंडे पेय पदार्थों का लग रहा भोग

भगवान को गर्मी के प्रकोप से बचाने चालू हो गए एसी-कूलर, ठंडे पेय पदार्थों का लग रहा भोग

Summer Weather 2025: नौतपा शुरू होने में एक माह बाकी है और अभी से पारा 40 के आसपास पहुंच गया है। गर्मी के प्रकोप से पशु, पक्षी, इंसान तो परेशान हो ही रहे हैं, भगवान पर भी गर्मी का प्रकोप होने लगा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 21 Apr 2025 11:21:11 AM (IST)

Updated Date: Mon, 21 Apr 2025 11:21:11 AM (IST)

मंदिर के गर्भगृह में भगवान को गर्मी से बचाने एयर कंडीशनर (फोटो- नईदुनिया)

HighLights

  1. देश के प्रमुख मंदिरों में की गई व्यवस्था
  2. मंदिरों में दर्शन की टाइमिंग भी बदली
  3. अधिकांश शहरों में पारा 40 डिग्री पार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर (Summer Weather 2025)। भगवान को गर्मी से बचाने के लिए अनेक मंदिरों में गर्भगृह के भीतर एयरकंडीशन, कूलर शुरू हो चुके हैं, जिससे गर्भगृह को ठंडा रखा जा सके। साथ ही भगवान को प्रतिदिन लगाए जाने वाले भोग प्रसादी में ठंडे पेय और ठंडकता प्रदान करने वाली खाद्य वस्तुओं का भोग लगाया जा रहा है।

naidunia_image

गर्भगृह में लगे एसी, ठंडी तासीर वाले भोग

  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर, पुरानी बस्ती में महामाया मंदिर, सत्ती बाजार में अंबा मंदिर, वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर सहित अनेक मंदिरों के गर्भगृह में सुबह 9 बजे के बाद एसी, कूलर चालू हो रहे हैं। दोपहर को पट बंद होने पर भी एसी चालू रखा जा रहा है ताकि दोपहर की भीषण गर्मी से भगवान काे भी चैन मिल सके।
  • भगवान को प्रतिदिन अर्पित की जाने वाली भोग प्रसादी में ठंडी तासीर वाले पेय में सत्तू, लस्सी, ठंडाई, शर्बत, शिकंजी तथा मौसमी फलों में तरबूज, खरबूजा, आम, ककड़ी और मेवों का भोग अर्पित किया जा रहा है।
  • भगवान के श्रीविग्रह का अभिषेक करने के लिए गंगाजल युक्त जल में सुगंधित द्रव्य मिश्रित करके स्नान कराया जा रहा है। महामाया मंदिर और समलेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी पं.मनोज शुक्ला बताते हैं कि माता रानी के श्रीविग्रह का श्रृंगार सूती साड़ी पहनाकर किया जा रहा है।
  • समता कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर के सत्येंद्र अग्रवाल बताते हैं कि जुगलजोड़ी सरकार राधा-कृष्ण के श्रीविग्रह को सूती वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया जा रहा है। सदरबाजार स्थित गोपाल मंदिर और बूढ़ापारा स्थित गोकुल चंद्रमा मंदिर में गर्भगृह को ठंडा रखने के लिए फव्वारा लगाए जाने की तैयारी है। पानी की फुहारों और मोगरा फूलों की फुलवारी से गर्भगृह को ठंडा रखने की तैयारी है।

यहां भी क्लिक करें – इंदौर में 22 अप्रैल के बाद जमकर पड़ेगी गर्मी, लू चलने के आसार

इन मंदिरों में लगाए एसी, कूलर

महामाया मंदिर पुरानी बस्ती, अंबा देवी मंदिर सत्ती बाजार, काली मंदिर आकाशवाणी, गणेश शिव मंदिर बूढ़ापारा, खाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी, राधे कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी, सांई मंदिर आजाद चौक, श्री राम मंदिर वीआईपी रोड, सालासर बालाजी हनुमान मंदिर अग्रसेन धाम, राधा-कृष्ण मंदिर जवाहर नगर सहित अनेक मंदिरों में एयर कंडीशनर, कूलर की व्यवस्था की गई है।

Trending News