Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

भगवान धन्वंतरि ने महादेव को कराया था अमृतपान, आज ही के दिन समुद्र मंथन में हुए थे प्रकट

भगवान धन्वंतरि ने महादेव को कराया था अमृतपान, आज ही के दिन समुद्र मंथन में हुए थे प्रकट

सुरेंद्र दुबे, जबलपुर। कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की धन त्रयोदशी के विविध निमित्त हैं। यथा सृष्टि संरक्षण दिवस, धन तेरस-भगवान धन्वंतरि की अवतरण तिथि, राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, जैन आगम के अनुसार आज समवशरण को त्याग कर भगवान महावीर पावापुर के पद्मसरोवर में योग निरोध में चले गए। यह दिन धन्य तेरस या तेरस के रूप में शिरोधार्य हुआ। कार्तिक कृष्ण अमावस्या की प्रत्यूष बेला में भगवान ने निर्वाण को प्राप्त किया। महादेव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया था। मां लक्ष्मी एवं कुबेर को धन एवं धन्वंतरि जी को अमृत घट प्रदान किया।

भगवान विष्णु के अवतार भगवान धन्वंतरि ने महादेव को विष के शमन के लिए अमृतपान कराया। भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया तब भगवान ने उनको अमृत पिलाया। अमृत, शिव को देकर विश्व की सबसे प्राचीन नगरी काशी को अमर किया गया। यह कार्य विष्णु के अंशावतार धन्वंतरि का था, जो खुद सागर मंथन से निकले थे।

भगवान विष्णु के अंशावतार माने जाते हैं भगवान धन्वंतरि

भगवान धन्वंतरि सनातन धर्म में एक महान चिकित्सक माना जाता है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन्वंतरि भगवान विष्णु के अंशावतार समझे जाते हैं। इनका पृथ्वी लोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय हुआ था। शरद पूर्णिमा को चंद्रमा, कार्तिक द्वादशी को कामधेनु गाय, त्रयोदशी को धन्वंतरि, चतुर्दशी को माता काली और अमावस्या को माता लक्ष्मी जी का सागर से अवतरण हुआ था। इसीलिए दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस को भगवान धन्वंतरि का जन्म धनतेरस के रूप में मनाया जाता है।

इसी दिन इन्होंने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था। इन्हें भगवान विष्णु का रूप कहते हैं जिनकी चार भुजाएं हैं। ऊपर की दोनों भुजाओं में शंख और अमृत कलश धारण किए हुए हैं। जबकि दो अन्य भुजाओं में से एक में जड़ी-बूटी तथा दूसरे में आयुर्वेद ग्रंथ लिए हुए हैं। इनका प्रिय धातु पीतल माना जाता है। इसीलिए धनतेरस को पीतल आदि के बर्तन खरीदने की परंपरा भी है। इन्हें आयुर्वेद की चिकित्सा करने वाले वैद्य आरोग्य का देवता कहते हैं। इन्होंने ही अमृतमय औषधियों की खोज की थी।

सुश्रुत विश्व के पहले शल्य चिकित्सक

इतिहासकार डॉ. आनंद सिंह राणा ने बताया कि इनके वंश में दिवोदास हुए जिन्होंने ‘शल्य चिकित्सा‘ का विश्व का पहला विश्वविद्यालय काशी में स्थापित किया जिसके अधिष्ठाता सुश्रुत बनाए गए थे। सुश्रुत दिवोदास के ही शिष्य और ऋषि विश्वामित्र के पुत्र थे। उन्होंने ही सुश्रुत संहिता लिखी थी। सुश्रुत विश्व के पहले शल्य चिकित्सक थे।

दीपावली के अवसर पर कार्तिक त्रयोदशी-धनतेरस को भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। कहते हैं कि भगवान शिव ने विषपान किया, धन्वंतरि ने अमृत प्रदान किया और इस प्रकार काशी कालजयी नगरी बन गई। आयुर्वेद के संबंध में सुश्रुत का मत है कि ब्रह्माजी ने पहली बार एक लाख श्लोक के, आयुर्वेद का प्रकाशन किया था जिसमें एक सहस्र अध्याय थे। उनसे प्रजापति ने पढ़ा तदुपरांत उनसे अश्विनी कुमारों ने पढ़ा और उनसे इन्द्र ने पढ़ा।

चरक संहिता

इन्द्रदेव से धन्वंतरि ने सुना और पढ़ा तदुपरांत सुश्रुत को सुनाया। भावप्रकाश के अनुसार आत्रेय प्रमुख मुनियों ने इन्द्र से आयुर्वेद का ज्ञान प्राप्त कर उसे अग्निवेश तथा अन्य शिष्यों को दिया। विध्याताथर्व सर्वस्वमायुर्वेदं प्रकाशयन्। स्वनाम्ना संहितां चक्रे लक्ष श्लोकमयीमृजुम्॥ इसके उपरांत अग्निवेश तथा अन्य शिष्यों के तंत्रों को संकलित कर चरक द्वारा ‘चरक संहिता‘ के निर्माण भी उल्लेखनीय है।

गरुड़ के शिष्य माने जाते हैं धन्वंतरी

वैदिक काल में जो महत्व और स्थान अश्विनी को प्राप्त था वही पौराणिक काल में धन्वंतरि को प्राप्त हुआ। जहां अश्विनी के हाथ में मधुकलश था वहां धन्वंतरि को अमृत कलश मिला, क्योंकि विष्णु संसार की रक्षा करते हैं अत: रोगों से रक्षा करने वाले धन्वंतरि को विष्णु का अंश माना गया। विष विद्या के संबंध में कश्यप और तक्षक का जो संवाद महाभारत में आया है, वैसा ही धन्वंतरि और नागदेवी मनसा का ब्रह्मवैवर्त पुराण में आया है। उन्हें गरुड़ का शिष्य कहा गया है।

सर्ववेदेषु निष्णातो मन्त्रतन्त्र विशारद:।

शिष्यो हि वैनतेयस्य शंकरोस्योपशिष्यक:॥

भगवान धन्वंतरी की साधना के लिए एक संक्षिप्त मंत्र है – घ् धन्वंतरये नम:। सबसे सरल और सुबोध मंत्र है।

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतरये अमृतकलशहस्ताय सर्वभयविनाशाय सर्वरोगनिवारणाय त्रैलोक्यपतये त्रैलोक्यनिधये श्रीमहाविष्णुस्वरूपाय श्रीधन्वंतरीस्वरूपाय श्री श्री श्री औषधचक्राय नारायणाय नमः॥

Trending News