Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

भारत का रहस्यमयी मंदिर जहां हर साल लगता है जहरीले बिच्छुओं का मेला, भक्तों पर नहीं होता डंक का असर

भारत का रहस्यमयी मंदिर जहां हर साल लगता है जहरीले बिच्छुओं का मेला, भक्तों पर नहीं होता डंक का असर

Kondeshwar Temple: दक्षिण भारत में कई रहस्यमयी और चमत्कारी मंदिर मौजूद हैं, जिनकी अनोखी परंपराओं के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मंदिर कर्नाटक के यादगिरी जिले में स्थित मां कोंडामेश्वरी मंदिर है, जिसे लोग बिच्छुओं की देवी के रूप में पूजते हैं।

Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 08:19:16 AM (IST)

Updated Date: Sat, 29 Nov 2025 08:54:13 AM (IST)

भारत का रहस्यमयी कोंडामेश्वरी मंदिर।

HighLights

  1. भारत का रहस्यमयी कोंडामेश्वरी मंदिर।
  2. भक्तों पर नहीं होता डंक का असर।
  3. नाग पंचमी के दिन होती है विशेष पूजा।

धर्म डेस्क। दक्षिण भारत में कई रहस्यमयी और चमत्कारी मंदिर मौजूद हैं, जिनकी अनोखी परंपराओं के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मंदिर कर्नाटक के यादगिरी जिले में स्थित मां कोंडामेश्वरी मंदिर है, जिसे लोग बिच्छुओं की देवी के रूप में पूजते हैं।

यहाँ नाग पंचमी के दिन एक अद्भुत मेला लगता है, जिसमें भक्त जहरीले बिच्छुओं के साथ खेलते नजर आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दिन किसी भी भक्त को बिच्छू डंक नहीं मारते।

नाग पंचमी के दिन होती है विशेष पूजा

naidunia_image

मां कोंडामेश्वरी का मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और नाग पंचमी के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों का मानना है कि इसी दिन बिच्छू अपने बिलों से बाहर निकलकर मंदिर की ओर आते हैं। इस मौके पर देवी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और पूरा परिसर भक्ति के रंग में डूब जाता है।

इस दिन बिच्छू नहीं मारते डंक

स्थानीय लोगों के अनुसार नाग पंचमी के दिन को बिच्छुओं का मेला भी कहा जाता है। भक्त मां कोंडामेश्वरी के दर्शन के बाद बिच्छुओं को हाथ में उठाते हैं, अपने शरीर पर चलाते हैं और उनके साथ खेलते हैं। माना जाता है कि इस दिन देवी कोंडामयी बिच्छुओं का पूरा जहर अपने भीतर समाहित कर लेती हैं, जिसके कारण वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन दूसरे दिन वही बिच्छू किसी को डंक मार दें, तो जान का खतरा बना रहता है।

हजारों भक्त बनते हैं चमत्कार के साक्षी

naidunia_image

हर साल यहां हजारों लोग इस अनोखे मेले में शामिल होने के लिए आते हैं। मंदिर में बिच्छू की एक खास प्रतिमा भी स्थापित है, जिसकी नाग पंचमी पर विशेष पूजा होती है। स्थानीय मान्यता है कि बिच्छू के डंक का असर अगर किसी पर हो भी जाए, तो मां कोंडामेश्वरी की शरण में आने और भंडारा कराए जाने से जहर उतर जाता है।

naidunia_image

स्थानीय लोग घाव पर हल्दी और जड़ी-बूटियों से बना विशेष लेप लगाते हैं। आश्चर्यजनक रूप से यहां बिच्छू काटने पर कोई डॉक्टर के पास नहीं जाता, बल्कि देवी की कृपा और घरेलू नुस्खों से ही लोग राहत पा लेते हैं।

Trending News