Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

CBSE Exam Results: Rahul Gandhi ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं और मोदी… | Parmarth TV स्मार्ट निवेश से मजबूत भविष्य, आर्थिक आजादी और अर्ली रिटायरमेंट की राह आसान | Parmarth TV बहुत ही शानदार है Post Office की ये तीन स्कीम्स, पैसा हो जाता है डबल | Parmarth TV नेत्रहीन पर्वतारोही  के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट | Parmarth TV सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- SIR है एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,503 रुपए गिर गए हैं चांदी के दाम, दो दिन में हो गई है इतनी सस्ती | Parmarth TV अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

मंदिर में घंटी बजाना… परंपरा या विज्ञान? जानें इसके पीछे का गहरा अर्थ

मंदिर में घंटी बजाना… परंपरा या विज्ञान? जानें इसके पीछे का गहरा अर्थ

मंदिर प्रवेश करते ही घंटी बजाना हमारी सदियों पुरानी परंपरा है। सामान्यतः माना जाता है कि ऐसा करके हम ईश्वर को अपनी उपस्थिति की सूचना देते हैं। लेकिन, …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 20 Jan 2026 06:25:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Jan 2026 06:25:34 PM (IST)

मंदिर में घंटी बजाना… परंपरा या विज्ञान?

HighLights

  1. घंटी की गूंज मस्तिष्क के बाएं-दाएं हिस्सों में बिठाती है तालमेल
  2. 7 सेकंड की ध्वनि शरीर के सात हीलिंग चक्रों को करती है सक्रिय
  3. घंटी की विशेष आवाज वातावरण से नकारात्मकता और बैक्टीरिया मिटाती है

धर्म डेस्क। मंदिर प्रवेश करते ही घंटी बजाना हमारी सदियों पुरानी परंपरा है। सामान्यतः माना जाता है कि ऐसा करके हम ईश्वर को अपनी उपस्थिति की सूचना देते हैं। लेकिन, प्राचीन शास्त्रों और आधुनिक विज्ञान के अनुसार, इसके पीछे मानसिक एकाग्रता और धातु विज्ञान का एक अद्भुत संगम छिपा है।

मस्तिष्क और धातुओं का मेल

मंदिर की घंटियां केवल पीतल की नहीं होतीं। इन्हें कैडमियम, सीसा, तांबा, जस्ता और निकेल जैसी धातुओं के विशेष अनुपात से बनाया जाता है। घंटी बजाने पर निकलने वाली ध्वनि मस्तिष्क के दाएं और बाएं दोनों हिस्सों के बीच तुरंत तालमेल बिठाती है। यह तीखी गूंज हमारे मस्तिष्क के ‘रिसेप्टर्स’ को सक्रिय कर हमें एक सेकंड के भीतर पूरी तरह सतर्क और एकाग्र (Focused) कर देती है।

7 सेकंड की गूंज और 7 चक्र

ध्वनि विज्ञान के अनुसार, घंटी की गूंज हमारे कानों में कम से कम 7 सेकंड तक बनी रहती है। योग विज्ञान मानता है कि यह अवधि शरीर के सात हीलिंग केंद्रों यानी ‘चक्रों’ को जागृत करने के लिए पर्याप्त है। इस कंपन से दिमाग के नकारात्मक विचार रुक जाते हैं और मनुष्य उस ‘शून्य’ की स्थिति में पहुंच जाता है, जहां ईश्वर से आध्यात्मिक जुड़ाव आसान हो जाता है।

वातावरण की शुद्धि

वास्तु और लोक मान्यताओं के अनुसार, घंटी की ध्वनि में सूक्ष्म कीटाणुओं और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की क्षमता होती है। इसीलिए, मंदिर जैसे पवित्र स्थानों पर घंटी बजाने से न केवल मन शांत होता है, बल्कि वातावरण भी शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

यह भी पढ़ें- शव यात्रा में क्यों बोला जाता है ‘राम नाम सत्य है’? जानें इसके पीछे छिपे 3 गूढ़ रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News