Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

महाभारत के वो 5 अस्त्र जिनसे एक वार में खत्म हो सकता था युद्ध, अर्जुन के पास था सबसे विनाशकारी शस्त्र

महाभारत के वो 5 अस्त्र जिनसे एक वार में खत्म हो सकता था युद्ध, अर्जुन के पास था सबसे विनाशकारी शस्त्र

Mahabharat Most Powerful Weapons: महाभारत का युद्ध इतिहास के सबसे भीषण और महाकाव्य युद्धों में गिना जाता है। इस युद्ध में ऐसे कई दिव्य अस्त्रों का उल्लेख मिलता है। आइए जानते हैं महाभारत में इस्तेमाल हुए उन अद्भुत और शक्तिशाली अस्त्रों के बारे में-

Publish Date: Wed, 29 Oct 2025 04:21:05 PM (IST)

Updated Date: Wed, 29 Oct 2025 04:21:22 PM (IST)

महाभारत का युद्ध इतिहास के सबसे भीषण युद्धों में गिना जाता है।

HighLights

  1. महाभारत का युद्ध इतिहास के सबसे भीषण युद्धों में गिना जाता है।
  2. कुछ अस्त्रों के एक वार ही पूरे युद्ध को समाप्त कर सकता था।
  3. पाशुपतास्त्र महाभारत का सबसे विनाशकारी अस्त्र माना गया है।

धर्म डेस्क। महाभारत का युद्ध इतिहास के सबसे भीषण और महाकाव्य युद्धों में गिना जाता है। इस युद्ध में ऐसे कई दिव्य अस्त्रों का उल्लेख मिलता है, जिनकी शक्ति का अंदाजा आज भी लगाना मुश्किल है।

कुछ अस्त्र इतने प्रभावशाली थे कि उनका एक वार ही पूरे युद्ध को समाप्त कर सकता था। आइए जानते हैं महाभारत में इस्तेमाल हुए उन अद्भुत और शक्तिशाली अस्त्रों के बारे में-

अर्जुन के पास था ‘पाशुपतास्त्र’

naidunia_image

भगवान शिव का दिया हुआ पाशुपतास्त्र महाभारत का सबसे विनाशकारी अस्त्र माना गया है। यह अस्त्र पूरी पृथ्वी का संहार कर सकता था। कहा जाता है कि केवल अर्जुन को यह अस्त्र प्राप्त हुआ था, जब उन्होंने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। लेकिन इसके प्रयोग से सृष्टि के विनाश की आशंका के कारण अर्जुन ने इसे युद्ध में नहीं चलाया।

ब्रह्मास्त्र – ब्रह्मा का सबसे घातक अस्त्र

यह दिव्य अस्त्र स्वयं ब्रह्मा द्वारा निर्मित था। कहा जाता है कि ब्रह्मास्त्र का मुकाबला केवल दूसरा ब्रह्मास्त्र ही कर सकता था। महाभारत के युद्ध में अर्जुन, कर्ण, अश्वत्थामा, द्रोणाचार्य और युधिष्ठिर जैसे योद्धाओं को इसका ज्ञान था। इसके प्रयोग से भूमि बंजर और आकाश अंधकारमय हो जाता था।

नारायणास्त्र – भगवान विष्णु का महाशक्तिशाली शस्त्र

नारायणास्त्र भगवान विष्णु का एक अत्यंत प्रचंड अस्त्र था। यह लाखों अग्निबाणों और प्रक्षेपास्त्रों की वर्षा करता था, जिसे कोई भी शस्त्र रोक नहीं सकता था। इससे बचने का केवल एक ही उपाय था – शरणागति। अश्वत्थामा ने अपने पिता द्रोणाचार्य की मृत्यु के बाद इसका प्रयोग पांडव सेना पर किया था, जिससे हजारों सैनिक मारे गए।

आग्नेय अस्त्र – सब कुछ जलाने वाला शस्त्र

यह अस्त्र अग्नि देव का वरदान था, जो अपने लक्ष्य को पलभर में जलाकर राख कर देता था। इसे केवल पर्जन्य अस्त्र से ही निष्क्रिय किया जा सकता था। गुरु द्रोणाचार्य ने यह अस्त्र अर्जुन को प्रदान किया था।

वासवी शक्ति – इंद्र का एकमात्र और अमोघ अस्त्र

देवेंद्र इंद्र का दिया हुआ वासवी शक्ति अस्त्र इतना प्रबल था कि इसे कोई विफल नहीं कर सकता था। कर्ण ने इसे अर्जुन के लिए संभालकर रखा था, लेकिन घटोत्कच को मारने के लिए इसे प्रयोग करना पड़ा। यह अस्त्र केवल एक बार ही प्रयोग किया जा सकता था।

महाभारत के इन दिव्य अस्त्रों की शक्ति इतनी अद्भुत थी कि यदि इन्हें पूर्ण रूप से प्रयोग में लाया जाता, तो पूरा युद्ध एक ही दिन में समाप्त हो सकता था।

Trending News