Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

मांगलिक दोष के कारण शादी में हो रही है देरी, इस ज्योतिषीय उपाय से हल होगी परेशानी

मांगलिक दोष के कारण शादी में हो रही है देरी, इस ज्योतिषीय उपाय से हल होगी परेशानी

घट विवाह एक वैदिक अनुष्ठान है, जो मांगलिक दोष या वैवाहिक बाधाओं को शांत करने के लिए किया जाता है। इसमें कन्या या वर का प्रतीकात्मक विवाह एक कलश या सुराही से कराया जाता है। मान्यता है कि इससे कुंडली के दोष घट में स्थानांतरित हो जाते हैं और विवाह सफल होता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 10:13:21 AM (IST)

Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 10:15:47 AM (IST)

घट विवाह से दूर करें मांगलिक दोष। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मांगलिक दोष के लिए किया जाता है घट विवाह
  2. प्रतीकात्मक विवाह कलश या सुराही से कराया जाता
  3. कुंडली के दोष घट में स्थानांतरित माने जाते

धर्म डेस्क, इंदौर। सनानत संस्कृति में विवाह का धार्मिक महत्व है। इसको सामाजिक बंधन के तौर पर नहीं देखा जाता है। यह दो आत्माओं का मिलन है। विवाह के बाद दंपती में सामंजस्य बनाने के लिए ग्रहों भी योगदान देते हैं। ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है, तो शादी में समस्या आ सकती है।

व्यक्ति की कुंडली में मांगलिक दोष है, तो जीवन बहुत ही कठिन हो जाता है। इसमें घट विवाह आपकी मदद कर सकता है। यह एक विशेष वैदिक अनुष्ठान है, जो कि कुंडली दोषों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह प्रतीकात्मक विवाह है।

naidunia_image

क्या होता है घट विवाह?

घट का अर्थ जल से भरा हुआ बर्तन होता है। इस बर्तन को कन्या या वर जीवनसाथी के रूप में मानकर शादी रचाते हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस तरह जातक की कुंडली के सारे दोष खत्म हो जाते हैं, जिससे विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

ये वीडियो भी देखें

घट विवाह का उद्देश्य

घट विवाह पूरी तरह वैदिक पद्धति से किया जाता है। कन्या का विवाह कलश या पीपल के वृक्ष से होता है। वर का विवाह सुराही से कराते हैं। कुछ स्थानों पर भगवान विष्णु की मूर्ति से भी कन्या का विवाह करते हैं। विवाह की सभी विधियां मंत्रोच्चारण और पवित्र अग्नि के सामने पूरी होती हैं। इसका उद्देश्य कुंडली के दोषों को शांत करना होता है।

naidunia_image

क्या यह अंधविश्वास है?

कुछ लोग घट विवाह को अंधविश्वास मानते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह एक वैदिक प्रक्रिया है। यह कर्मकांड धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से किया जाता है। आज भी देश के कई हिस्सों में यह परंपरा जारी है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Trending News