Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

मिथुन संक्रांति : ग्रहों के राजा सूर्य का युवराज बुध से मिलाप, बन रहा बुधादित्य योग

मिथुन संक्रांति : ग्रहों के राजा सूर्य का युवराज बुध से मिलाप, बन रहा बुधादित्य योग

मिथुन संक्रांति पर ग्रहों के राजा सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश होगा। बुध पहले से मिथुन में मौजूद है, जिससे ‘बुधादित्य योग’ बनेगा। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 10:48:34 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 10:54:49 AM (IST)

HighLights

  1. तीस वर्ष बाद पुरुषोत्तम मास में आई सोमवती अमावस्या के साथ अधिक मास का होगा समापन
  2. 15 जून दोपहर 12.20 से 16 जून सुबह 8.24 तक सोमवती अमावस्या रही, पुरुषोत्तम मास का समापन
  3. 16 जून से 14 दिवसीय शेष शुद्ध ज्येष्ठ मास, इस बार अधिक मास का संयोग ज्येष्ठ मास के साथ बना

रामकृष्ण मुले, नईदुनिया, इंदौर। तीन वर्ष में एक बार आने वाले पुरुषोत्तम मास का समापन सोमवती अमावस्या के साथ 15 जून को होगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति बुधादित्य के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग का निर्माण कर रही है। इस वर्ष की पहली सोमवती अमावस्या भी होगी, जिस पर स्नान-दान एवं पितरों का पूजन किया जाएगा। पुरुषोत्तम मास में सोमवती अमावस्या का संयोग 30 वर्ष बाद बन रहा है।

ज्योतिर्विद् शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि अमावस्या तिथि रविवार दोपहर 12.20 बजे शुरू होकर सोमवार सुबह 8.24 बजे तक रहेगी। उदया तिथि में अमावस्या होने से सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। सुबह जहां पुरुषोत्तम मास का अमावस्या तिथि के साथ समापन होगा, वहीं 32 दिन बाद सूर्य का राशि परिवर्तन दोपहर में होगा।

दोपहर 12.58 बजे सूर्य का वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश होगा, जिसे मिथुन की संक्रांति कहा जाता है। पुरुषोत्तम मास में सूर्य का राशि परिवर्तन नहीं होता है। मिथुन राशि में ग्रहों के राजा माने वाले सूर्य का आगमन होगा, जबकि बुध मिथुन में पूर्व से मौजूद है। इसके चलते ‘बुधादित्य योग’ बनेगा।

कल से शेष शुद्ध ज्येष्ठ मास

ज्योतिर्विद् पं. श्रीकांत शर्मा के अनुसार 16 जून से 14 दिवसीय शेष शुद्ध ज्येष्ठ मास शुरू होगा। इस बार भगवान विष्णु के प्रिय अधिकमास का संयोग ज्येष्ठ मास के साथ बना है। इसके चलते ज्येष्ठ मास दो मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा।

इसके बीच 17 मई से 15 जून तक का समय ज्येष्ठ अधिकमास कहलाया। इससे पहले 2023 में श्रावण अधिक मास आया था। अधिकमास के समापन के बाद 19 जून से वैवाहिक आयोजन भी शुरू होंगे।

हर ओर रहा महीनेभर धार्मिक उल्लास

शहरभर में हर ओर अधिक मास का उल्लास दिखाई दिया। इस अवसर पर आस्था एवं सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मठ-मंदिर, आश्रम में भागवत, रामायण पारायण सहित विभिन्न अनुष्ठान होंगे। इस अवसर पर हरिधाम, हंसदास, मठ, अन्नपूर्णा मंदिर, राम मंदिर पंचकुइया संतों के सान्निध्य में वृहद स्तर पर कार्यक्रम हुए। इसके साथ जल, गोसेवा सहित भंडारे एवं शैक्षणिक सामग्री के वितरण जैसे कार्य भी हुए।

Trending News