इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। इसका फायदा प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं को फायदा हुआ है। सीएम डॉ मोहन यादव ने रविवार को सागर जिले के देवरी विधानसभा 37वीं किस्त जारी की है। महिलाएं आसानी से चेक कर सकती हैं कि उन्हें योजना का लाभ मिला है या नहीं।
ये है स्टेटस चेक करने का आसान प्रोसेस:
सर्व प्रथम अपने मोबाइल पर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी नंबर इसमें डालनी होगी।
अब ओटीपी डालकर नंबर वेरिफाई करें।
सही जानकारी दर्ज होने पर आपके सामने पूरी पेमेंट हिस्ट्री ओपन हो जाएगी।
-इसमें आप देख सकती हैँ कि 1500 की नई किस्त खाते में आई है या नहीं।
PC: bbc
Government Scheme:







