Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

FIFA World Cup 2026: जर्मनी की 7-1 से बड़ी जीत, तोड़ दिया ब्राजील का ये विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

FIFA World Cup 2026: जर्मनी की 7-1 से बड़ी जीत, तोड़ दिया ब्राजील का ये विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ही मैच धमाकेदार जीत दर्ज की। उसने विश्व कप में डेब्यू कर रही कुराकाओ टीम को 7-1 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। इसके साथ ही जर्मनी के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है। कुराकाओ के खिलाफ सात गोल दागने के साथ ही जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली टीम बन गई।

इस मामले में जर्मनी ने ब्राजील का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जर्मनी के अब फीफा वर्ल्ड कप में कुल 239 गोल हो गए हैं। ब्राजील के 238 गोल हैं। फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली तीसरी टीम अर्जेंटीना है। वह अभी तक 152 गोल इस टूर्नामेंट में कर चुकी है। अब जर्मनी की नजरें वर्ल्ड कप के इतिहास में 250 गोल पूरे करने पर टिकी हैं। इस जीत के साथ जर्मनी के खाते में तीन पॉइंट जुड़ गए हैं। जर्मनी ने दूसरी बार 7-1 का स्कोर बनाया। इससे पहले 2014 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी जर्मनी ने ब्राजील को 7-1 से हराया था। जर्मनी ने किसी वर्ल्ड कप मैच में 7 या उससे ज्यादा गोल चौथी बार दागे हैं। इससे पहले ये हंगरी ने भी तीन बार ऐसा किया था।

जर्मनी की ओर से इन खिलाड़ियों ने किए गोल
जर्मनी को मुकाबले के छठे मिनट में फेलिक्स नेमेचा ने शानदार गोल दागकर बढ़त दिलाई। 21वें मिनट में कुराकाओ ने बराबरी का गोल किया। जर्मनी ने इसके बाद मैच पर पूरी तरह अपना दबदबा दिखाते हुए लगातार छह गोल कर दिए। 38वें मिनट में निको श्लॉटरबेक ने, हाफ टाइम से ठीक पहले काई हैवर्ट्ज ने, दूसरे हाफ की शुरुआत के सिर्फ 69 सेकेंड बाद ही जमाल मुसियाला ने और इसके बाद नाथानियल ब्राउन, डेनिज उंडाव और काई हैवर्ट्ज ने जर्मनी की ओर से गोल किए।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News