Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

मृत्यु से पहले क्यों किया जाता है गौ दान? गरुड़ पुराण में बताया गया है कारण

मृत्यु से पहले क्यों किया जाता है गौ दान? गरुड़ पुराण में बताया गया है कारण

Garuda Purana: हिंदू धर्मग्रंथों में गरुड़ पुराण को मृत्यु और उसके बाद आत्मा की यात्रा का विस्तृत वर्णन करने वाला प्रमुख ग्रंथ माना जाता है। इसी ग्रंथ …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 10 Jan 2026 08:29:07 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Jan 2026 08:29:07 AM (IST)

मृत्यु से पहले गौ दान का महत्व।

HighLights

  1. मृत्यु से पहले गौ दान का महत्व।
  2. पापों से मुक्ति और सद्गति का मार्ग।
  3. यहां पढ़ें गौ दान की सही विधि।

धर्म डेस्क। हिंदू धर्मग्रंथों में गरुड़ पुराण को मृत्यु और उसके बाद आत्मा की यात्रा का विस्तृत वर्णन करने वाला प्रमुख ग्रंथ माना जाता है। इसी ग्रंथ में मृत्यु से पहले किए जाने वाले ‘गौ दान’ का विशेष महत्व बताया गया है।

मान्यता है कि जीवन के अंतिम समय में श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से किया गया गौ दान आत्मा की परलोक यात्रा को सरल बनाता है और उसे कष्टों से मुक्ति दिलाता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा को यमलोक की कठिन और भयावह यात्रा करनी पड़ती है। इस मार्ग में वैतरणी नामक एक भयानक नदी आती है, जिसे पार करना अत्यंत कष्टदायक बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार यह नदी रक्त, मवाद और गंदगी से भरी होती है, जहां पापी आत्माओं को भारी यातनाएं सहनी पड़ती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जो व्यक्ति अपने जीवनकाल में या मृत्यु से ठीक पहले गौ दान करता है, उसके पुण्य फलस्वरूप वही गाय वैतरणी नदी के तट पर उसकी सहायता के लिए उपस्थित होती है। कहा जाता है कि आत्मा गाय की पूंछ पकड़कर बिना कष्ट के इस भयानक नदी को पार कर लेती है।

पापों से मुक्ति और सद्गति का मार्ग

  • शास्त्रों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और यह भी माना जाता है कि उसके शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। इसी कारण गौ दान को अत्यंत पुण्यकारी माना गया है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौ दान मृत्यु के समय होने वाले शारीरिक और मानसिक कष्टों को कम करता है।
  • यमलोक की कठिन यात्रा में आत्मा को भूख-प्यास और भय से राहत मिलती है।
  • निस्वार्थ भाव से किया गया गौ दान अनजाने में किए गए पापों का प्रायश्चित कर मोक्ष की ओर मार्ग प्रशस्त करता है।

गौ दान की सही विधि

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि दान हमेशा सुपात्र को ही देना चाहिए। दान में दी जाने वाली गाय स्वस्थ और दूध देने वाली हो, तो उसे सर्वोत्तम माना गया है। यदि किसी कारणवश साक्षात गाय का दान संभव न हो, तो उसके प्रतीक रूप में स्वर्ण या धन का दान भी पुण्य फल प्रदान करता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौ दान न केवल परलोक में आत्मा की रक्षा करता है, बल्कि जीवन में भी पुण्य, शांति और सद्गति का मार्ग खोलता है।

Trending News