2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त को उदया तिथि में पूरी तरह भद्रा-मुक्त माहौल में मनाया जाएगा। राखी बांधने का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक रह…और पढ़ें
By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 10:53:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 10:53:46 AM (IST)
HighLights
- 2026 में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को उदया तिथि की मान्यता के अनुसार मनाया जाएग
- 28 अगस्त को भद्रा का कोई साया नहीं रहेगा, जिससे पूरा दिन बिना संकोच के राखी बंध सकती हैं
- राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:57 बजे से 09:48 बजे तक रहेगा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर ‘रक्षाबंधन’ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। 2026 में रक्षाबंधन की सही तारीख और भद्रा काल को लेकर बने संशय को दूर करते हुए ज्योतिषविदों ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
रक्षाबंधन 2026 की सही तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार:
- सावन पूर्णिमा प्रारंभ: 27 अगस्त 2026 को सुबह 09:09 बजे से।
- सावन पूर्णिमा समाप्त: 28 अगस्त 2026 को सुबह 09:49 बजे तक।
शास्त्रों में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को ही मनाया जाएगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
28 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ समय इस प्रकार रहेगा:
- प्रातः काल शुभ मुहूर्त: सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक।
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक।
28 अगस्त को पूर्णिमा उदया तिथि में है, इसलिए यह पूरा दिन ही त्योहार मनाने के लिए शुभ माना जाएगा।
क्या रहेगा भद्रा का साया?
शास्त्रों में भद्रा काल के दौरान रक्षा सूत्र बांधना वर्जित माना गया है। इस बार अच्छी बात यह है कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। हालांकि, 27 अगस्त को सुबह 09:08 बजे से रात 09:32 बजे तक भद्रा रहेगा। लेकिन 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि उदया होने के साथ-साथ पूरी तरह भद्रा-मुक्त रहेगी, इसलिए बहनें बिना किसी संकोच के भाइयों को राखी बांध सकती हैं।







