Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

लव राशिफल 18 नवंबर 2025: रिश्तों में रोमांस, गलतफहमी या कसौटी- जानें आज कैसा रहेगा आपका प्यार

लव राशिफल 18 नवंबर 2025: रिश्तों में रोमांस, गलतफहमी या कसौटी- जानें आज कैसा रहेगा आपका प्यार

पढ़ें आज का लव राशिफल

मेष – आज लव पार्टनर के स्वास्थ्य के कारण बाहर जाने का कार्यक्रम कैंसिल हो सकता है। मन खिन्न रहेगा, लेकिन साथी का ध्यान रखें और उन्हें भावनात्मक सहारा दें। प्यार समझ और देखभाल से गहरा होगा।

वृषभ – लव पार्टनर आज आपसे कोई विशेष डिमांड कर सकता है, जिसका असर आपके बजट पर पड़ेगा। फिर भी दोनों साथ अच्छा समय बिताएंगे और आपका साथी आपसे प्रसन्न रहेगा।

मिथुन – आज लव पार्टनर की कुछ बातों को नज़रअंदाज़ करना समझदारी होगी। उनके व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है, लेकिन छोटी बातों को इग्नोर करने से तनाव कम होगा और संबंध मजबूत रहेगा।

कर्क – आप अपने प्रेम साथी को किसी और के साथ देखकर भ्रम या विवाद की स्थिति बन सकती है। आज कुछ ऐसी बातें सामने आ सकती हैं जिनसे मन आहत हो। धैर्य से बात करना जरूरी होगा।

सिंह – लव लाइफ के लिए दिन शानदार रहेगा। लव साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव या किसी खास जगह समय बिताने का योग है। रोमांस और प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल दिन।

कन्या – लव पार्टनर आज पारिवारिक तनाव में रह सकता है। वह आपसे मन की बात शेयर करेगा। आज आपका सहयोग और समझदारी रिश्ते को गहरा करेगी। साथी आपसे उम्मीदें रखेगा।

तुला – प्रेम साथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि वह लंबे समय से आपके साथ समय बिताना चाहता है। काम के कारण दूरी बढ़ी है। आज उन्हें समय दें और कहीं बाहर ले जाएं, संबंध में मिठास लौटेगी।

वृश्चिक – आपका प्रेम साथी आज कोई निजी बात आपसे साझा करेगा। वह आप पर पूरा भरोसा दिखाएगा। उनकी बात ध्यान से सुनना और समझना आपके प्रति सम्मान बढ़ाएगा।

धनु – प्रेम साथी थोड़ा दूरी बनाकर आपके प्यार को परख सकता है। आज धैर्य और प्रेम से पेश आएं। उनके हर काम में साथ देने से संबंध और मजबूत होगा।

मकर – आपका मूड थोड़ा उदास रह सकता है, लेकिन लव पार्टनर इसे दूर करने की कोशिश करेगा। अपने मन की बात शेयर करें, प्रेम साथी पूरा सहयोग देगा और प्यार भरा व्यवहार करेगा।

कुंभ – प्रेम साथी आज आपको बाहर घूमने का प्रस्ताव दे सकता है। यात्रा या आउटिंग के लिए अच्छा दिन है। यह सफर आपका रिश्ता और खूबसूरत बनाएगा।

मीन – लव पार्टनर आज आपके लिए परिवार से भी दूरी बनाने का बड़ा कदम उठा सकता है। वह आपके प्रति समर्पित रहेगा और हर स्थिति में साथ निभाने के लिए तैयार होगा। उनके प्रेम को सम्मान दें और रिश्ते को मजबूत बनाएं।

Trending News