Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

शनि देव किन पर रहते हैं मेहरबान? जानिए किन कर्मों से मिलती है उनकी कृपा

शनि देव किन पर रहते हैं मेहरबान? जानिए किन कर्मों से मिलती है उनकी कृपा

धर्म डेस्क। Shani Dev का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में डर बैठ जाता है, लेकिन सच्चाई यह है कि शनि देव केवल दंड देने वाले नहीं, बल्कि न्याय और कर्म के अनुसार फल देने वाले देवता हैं। उनकी दृष्टि हर किसी के लिए कष्टदायक नहीं होती, अच्छे कर्म करने वालों पर वे विशेष कृपा भी बरसाते हैं।

किन लोगों पर रहती है शनि देव की कृपा?

शनि देव उन लोगों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं, जो ईमानदारी और सच्चाई का रास्ता अपनाते हैं।

जो व्यक्ति किसी का हक नहीं मारता

जो जरूरतमंदों की मदद करता है

जो अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करता है

ऐसे लोगों के लिए शनि की साढ़ेसाती या महादशा भी शुभ फल दे सकती है और जीवन में उन्नति के अवसर ला सकती है।

हनुमान भक्ति से मिलती है राहत

Hanuman की भक्ति शनि दोष को शांत करने का सबसे प्रभावी उपाय मानी गई है। मान्यता है कि हनुमान जी के भक्तों को शनि देव कष्ट नहीं देते। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और शनि की अशुभ दृष्टि कम होती है।

इन कार्यों से भी प्रसन्न होते हैं शनिदेव

सात्विक जीवन अपनाना और मांस-मदिरा से दूर रहना

शनिवार शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना

सेवा और दान-पुण्य करना

पीपल के वृक्ष में त्रिदेवों का वास माना जाता है, इसलिए इसकी पूजा करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है।

किन गलतियों से होते हैं नाराज?

शनि देव न्यायप्रिय हैं और गलत कर्मों को कभी माफ नहीं करते।

दूसरों को कष्ट देने या उनका हक छीनने वाले

गरीबों, महिलाओं और असहायों का शोषण करने वाले

गुरु या बड़ों का अपमान करने वाले

झूठ बोलने या गलत गवाही देने वाले

बेजुबान जानवरों को सताने वाले

यह भी पढ़ें- शिव ही शक्ति हैं… माता सिद्धिदात्री की कृपा से कैसे ‘अर्द्धनारीश्वर’ बने महादेव? जानिए अष्ट सिद्धियों और इस स्वरूप का गूढ़ रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

Trending News