Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया 95.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, जल्द ही हो सकता है ऐसा | Parmarth TV दिल होना चाहिए जवान, उम्र में क्या रखा है… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर तंज, कहा- ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 19,693 रुपए कम हो गए हैं चांदी की दाम, सोने की कीमत में भी आई गिरावट | Parmarth TV Government Scheme: पेंशनधारी 30 मई तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगी पेंशन | Parmarth TV Donald Trump का दावा, कहा- होर्मुज खोलने में सहायता को तैयार है चीन | Parmarth TV Gehlot ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पूरा राजस्थान जानता है कि… | Parmarth TV सुबह-सुबह आमजन को लगा बड़ा झटका, बढ़ गए हैं Petrol-Diesel के दाम, जान लें प्रमुख शहरों की कीमतें | Parmarth TV Uttar Pradesh में आंधी-तूफान ने ढाया कहर, ले ली 100 लोगों की जान | Parmarth TV

शुभयोगों में अपरा एकादशी, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए होगी तुलसी की आराधना, जानें क्‍या है पारण का समय

शुभयोगों में अपरा एकादशी, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए होगी तुलसी की आराधना, जानें क्‍या है पारण का समय

लक्ष्मी की कामना से व्रतधारी उपवास रखकर तुलसी, देवी एकादशी और भगवान विष्णु की पूजा करेंगे। मान्यतानुसार, उपवास के साथ-साथ अन्न, वस्त्र और धन का दान कर …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 08:22:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:32:50 AM (IST)

HighLights

  1. उपवास रखकर होगी पूजा,नर्मदा किनारे होगा स्नान दान
  2. उपवास के साथ-साथ अन्न, वस्त्र और धन का दान करेंगे
  3. एकादशी पर मंदिरों में श्रीहरि के विशेष पूजन-अनुष्ठान होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अपरा एकादशी मनाई जाएगी। शुभकारी प्रीति योग में अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

एकादशी तिथि के समापन के बाद ही पारण करेंगे

पुण्यदायी अपरा एकादशी का व्रत रखने वाले एकादशी तिथि के समापन के बाद ही पारण करेंगे। अपरा एकादशी पर मंदिरों में श्रीहरि के विशेष पूजन-अनुष्ठान होंगे।

गृहस्थ आज, वैष्णव कल रखेंगे व्रत

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, एकादशी तिथि 12 मई को दोपहर 02:52 बजे आरंभ हो गई है।13 मई को दोपहर 01:29 बजे इसका समापन होगा। इसलिए, उदया तिथि के अनुसार, 13 मई के दिन अपरा एकादशी मनाई जाएगी इस दिन गृहस्थ लोग एकादशी का व्रत रखेंगे और पूजा पाठ करेंगे। जबकि वैष्णव जन अपरा एकादशी का व्रत 14 मई को रखेंगे।

शुभ योगों में होगा पूजन

ज्योतिषाचार्य सौरभ दुबे के अनुसार, अपरा एकादशी पर प्रीति योग, बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। प्रीति योग रात तक रहेगा। इस दिन पूजन का लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 .08 से 04. 50 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 02 .33 से 03. 27 बजे तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 07.02 से 07.23 बजे तक व निशिता मुहूर्त रात 11.56 से 12 .38 बजे तक रहेगा।

Trending News