Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

सच साबित हुई न्यू Baba Venga की भविष्यवाणी, जापान और रूस में सुनामी को लेकर कही थी ये बात

सच साबित हुई न्यू Baba Venga की भविष्यवाणी, जापान और रूस में सुनामी को लेकर कही थी ये बात

30 जुलाई 2025 को रूस के कामचाटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे जापान समेत प्रशांत क्षेत्र में सुनामी का खतरा फैल गया। फुकुशिमा प्लांट से कर्मचारियों को हटाया गया। इस घटना के बाद भविष्यवक्ता की 1999 की भविष्यवाणी फिर चर्चा में आ गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 12:07:44 PM (IST)

Updated Date: Wed, 30 Jul 2025 12:18:53 PM (IST)

जापान और रूस में भयानक सुनामी का कहर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कामचाटका में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
  2. जापान, अमेरिका, न्यूजीलैंड में सुनामी अलर्ट जारी हुआ।
  3. फुकुशिमा प्लांट से कर्मचारियों की आपातकालीन निकासी

धर्म डेस्क, इंदौर। 30 जुलाई 2025 को रूस के कामचाटका के पास समुद्र में 8.8 तीव्रता का भयानक भूकंप आया, जिसने पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र को दहला दिया है। 1952 के बाद का यह अब तक सबसे शक्तिशाली भूकंप है। उसके बाद जापान के होक्काइडो और रूस के कुरील के समुद्र तट पर सुनामी तेज लहरें पहुंच गईं। अमेरिका, हवाई और न्यूजीलैंड सहित कई देशों में भी सुनामी का खतरा बना हुआ है।

इस दौरान इस भूकंप की भविष्यवाणी करने वालीं रियो तात्सुकी के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी। उनको नए दौर की बाबा वेंगा कहा जाता है।

फुकुशिमा प्लांट से कर्मचारियों की निकासी

भूकंप के बाद सुनामी का सबसे ज्यादा खतरा जापान पर बना हुआ है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने चेतावनी जारी कर लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। इस दौरान फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुनामी के खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को तेज कर दिया गया है।

रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी की हो रही चर्चा

  • जापानी मंगा कलाकार और भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी ने 1999 में किताब लिखी थी। उसका नाम ‘द फ्यूचर आई सॉ’ है। इस किताब में उन्होंने लिखा है कि 5 जुलाई 2025 को जापान के समुद्र में उबाल आएगा। इस तारीख में कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आई, लेकिन 30 जुलाई को भयानक सुनामी ने लोगों को दहला दिया है।
  • इसके साथ ही उनकी भविष्यवाणी को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जुलाई 5 डिजास्टर नाम से हैशटैग चल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं।
Trending News